बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी को लेकर खबरें आ रही है कि वह फिल्मों के बाद अब कुछ नया करने जा रही है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखने का फैसला किया है। वह अमेजन प्राइम की एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगी।
03 Feb, 2020 01:44 AMबॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी को लेकर खबरें आ रही है कि वह फिल्मों के बाद अब कुछ नया करने जा रही है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखने का फैसला किया है। वह अमेजन प्राइम की एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में नजर आएंगी।
रीमा कागती की इस वेब सीरीज में गुलशन देवइया, सोहुम शाह और विजय शर्मा काम करते नजर आएंगे।
इस सीरीज का प्रोडक्शन एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स एक साथ मिलकर करेंगे। सोनाक्षी ने इस सीरीज की पूरी टीम के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
उन्होंने लिखा, ‘‘नई शुरुआत, अमेजन के साथ हमारी नई सीरीज शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हूं। इस एक्सट्रीमली टैलेंटेड टीम के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।''
सोनाक्षी इस साल फिल्म भुज में नजर आएंगी। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्देशन अभिषेक दुधइया कर रहे हैं और इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त, शरद केलकर, एमी विकर्, प्रनिता सुभाष और नोरा फतेही साथ में काम करते नजर आएंगे।