main page

अनुष्का शर्मा के बाद प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक किसका ब्राइडल लुक होगा ज्यादा खूबसूरत

Updated 14 July, 2018 07:12:46 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दी थी। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को शादी की। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी टि्वटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर दी थी। विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस दौरान उनके परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

Bollywood Tadka

अनुष्का ने अपनी शादी में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। अनुष्का के लहंगे पर जहां विंटेज इंग्लिश कलर्स से एंब्रॉयडरी थी तो वहीं चोली पर सिल्वर-गोल्डन मेटल थ्रेड, मोतियों और मल्टीकलर फ्लोरल मोटिफ का वर्क किया गया था।

 

Bollywood Tadka

 

जो दिन की शादी के हिसाब से परफेक्ट लग रहा था।  वहीं अनुष्का ने अपनी शादी में बेहद कम जूलरी को चुना था। उन्होंने सिल्वर और लाइट पिंक कलर को मैच करते हुए ट्रेडिशनल पोल्की जूलरी पहनी थी। जिसे सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। वहीं आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो जल्द अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंझ सकती हैं और हो सकता है वो अपनी शादी में अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत लगे। 

 

Bollywood Tadka

 


दीपिका पादुकोण

 

इस कड़ी में सबसे पहली नाम आता है दीपिका का जो अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहती हैं। उनकी हर एक अदा के लोग दीवाने हैं। वहीं लुक के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। इन दिनों खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों अपनी शादी को अनुष्का-विराट के जैसे मीडिया की नजरों से दूर प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं। इसके साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि बॉलिवुड के इस हसीन जोड़े ने शादी के बाद रहने के लिए रणवीर के पैरंट्स की बिल्डिंग में ही घर भी फाइनल कर लिया है। अब देखना है कि दीपिका अपनी शादी के जोड़े में क्या अनुष्का को मात दे पाती हैं। 

 

Bollywood Tadka

 


आलिया भट्ट 


बॉलीवुड की हीरोइन आलिया भट्ट हमेशा अपने क्यूटनेस और स्टाइल के कारण चर्चा में रहती है। आलिया कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 24 साल की आलिया का ड्रैसिंग स्टाइल काफी स्टाइलिश है। इनके स्टाइल को कई लड़कियां फॉलो करती हैं। आलिया की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ लव अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही सोनम कपूर की शादी में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। खबरें सामने आ रही हैं कि रणबीर और आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अपनी लुक से सबको घायल करने वाली आलिया भी क्या शादी के जोड़े को पहन अनुष्का को पीछे छोड़ पाएंगी ये तो समय ही बताएगा। 

 

 

Bollywood Tadka

 

दिशा पाटनी 


खूबसूरती के साथ दमदार एक्शन करने वाली दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न दिशा को हर लुक काफी सूट करता है। वहीं उनके लव लाइफ की बात करें तो दिशा इन दिनों टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि इनकी शादी की कोई खबरें तो सामने नहीं आई है लेकिन दिशा के ब्राइडल लुक की बात करें तो वह शादी के जोड़े में खूब जचेंगी। 

 

Bollywood Tadka

 

प्रियंका चोपड़ा 


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिनका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम चलता है। उन्होंने अपनी लुक और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। प्रियंका के स्टाइल के बारे में बात करें तो उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं उनके लव अफेयर की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। प्रियंका और निक की जबरदस्त केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि निक और प्रियंका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। प्रियंका के ब्राइडल लुक की बात करें तो अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली प्रियंका शादी के जोड़े में काफी सुंदर दिखेंगी। अब शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी यां फिर ब्रिटिश अंदाज में ये कह पाना मुश्किल है। 

 

:

anushka sharmapriyanka chopradisha patanialia bhattbridal looks

loading...