main page

सोनम से दीपिका तक इन हसीनाओं ने शादी में पहने इतने महंगे लहंगे

Updated 24 December, 2018 04:34:01 PM

बॉलीवुड में इस साल काफी शादियां देखने को मिलीं। साल 2018 बाॅलीवुड की कई जोड़ियों को लिए बेहद खास रहा। इस साल बॉलीवुड स्टार्स को उनका हमसफर मिला जिनके साथ उन्होंने सातों जन्म एक-साथ रहने की कसम खाई।

मुंबई: बॉलीवुड में इस साल काफी शादियां देखने को मिलीं। साल 2018 बाॅलीवुड की कई जोड़ियों को लिए बेहद खास रहा। इस साल बॉलीवुड स्टार्स को उनका हमसफर मिला जिनके साथ उन्होंने सातों जन्म एक-साथ रहने की कसम खाई। अगर हम बाॅलीवुड सिलेब्स की बात करें तो इस साल सोनम कपूर,नेहा धूपिया, दीपिका पादुकोण जैसे कई जाने माने नाम शादी के बंधन में बंधे। जब सेलेब्रिटी की शादी हो तो वेन्यू से लेकर कपड़े तक हर चीज की चर्चा होती है। इस स्टार्स की शादी को चाहे कितने भी साल क्यों न हो जाए लेकिन फैंस को अपने फेवरेट स्टार्स की शादी हर ड्रेस का लुक और डिजाइन याद रहता है। फिर चाहे वह ऐश्वर्या की गोल्डन साड़ी या शिल्पा की रेड साड़ी हो। आज हम आपको इस पैकेज में इस साल हुई एक्ट्रेसेस ने किस डिजाइनर की साड़ी या शादी का जोड़ा पहना के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Bollywood Tadka

1. अनुष्का शर्मा


बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी चाहे पिछले साल हुई थी लेकिन उनकी शादी के चर्चे आज भी हैं। इटली में हुई इस शादी में अनुष्का ने सब्यसाची का डिजाइन किया का लहंगा पहना था, जिसे 67 कारीगरों ने 32 दिन में मिलकर तैयार किया था। पिंक कलर के इस लहंगे में हाथ से काम किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का के लहंगे की कीमत 25 से 30 लाख रुपए थी। शादी के बाद अनुष्का और विराट ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था। अनुष्का की इस साड़ी को बनारस के मकबूल हसन ने तैयार किया था। इस साड़ी में सिल्क और शिफॉन का इस्तेमाल किया गया था।

Bollywood Tadka

2. सोनम कपूर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इसी साल मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में शादी की। सोनम ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर अनुराधा वकील का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। सोनम के लाल रंग के लहंगे पर गोल्डन कलर से खूबसूरत वर्क किया हुआ था और इस लहंगे की कीमत 70 से 90 लाख रुपये के बीच थी।

Bollywood Tadka


3. नेहा धूपिया

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ सिख धर्म के अनुसार प्राइवेट सेरेमनी की। नेहा ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरी का डिजाइन किया लंहगा पहना था। बेबी पिंक कलर के लहंगे में नेहा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीँ। 

Bollywood Tadka

4. दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह ने 14 और 15 नंवबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। लेक कोमो में हुई इस शादी में दीपिका के लहंगे की खूब चर्चा हुई। कोंकणी रिवाज के लिए दीपिका पादुकोण ने सिल्क की महरून साड़ी पहनी। वहीं सिंधी शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ गोल्डन और रेड लहंगा पहना था। इस लहंगे को कई कारीगरों ने कई दिनों की मेहनत के बाद बनाया। इस लहंगे में सोने और चांदी का काम किया गया है। दीपिका ने लहंगे से साथ खास तरह की चुनरी ओढ़ी थी,जिस पर सौभाग्यवती भव'लिखा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक इस लहंगे की कीमत 9 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka

5. प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनसके साथ 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी रचाई। दोनों ने कैथोलिक और हिन्दू रीति-रिवाज में शादी की। कैथोलिक रीति-रिवाज से हुई शादी की बात करें तो इस दौरान प्रिंयका व्हाइट कलर का गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका की कैथोलिक शादी में पहने अपने लंहगे को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। इस दौरान प्रियंका ने फैशन डिजाइनर राल्फ लाॅरेन का डिजाइन किया फ्लोरल गाउन पहना। प्रियंका का हाई नेक काॅलर, फुल लाॅन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई। उनका यह गाउन 75 फीट लंबा था। वहीं हिन्दू शादी में प्रियंका ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था।  

: Konika

sonma kpaoor hindi newspriyanka chopra hindi newsdeepika padukone hindi newsneha dhupia hindi newswear expenensive dressesBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...