main page

जब भीड़ का मौका उठाकर फैंस ने इन बॉलीवुड हसीनाओं को छूआ गलत जगह, देखें तस्वीरें

Updated 29 November, 2017 02:00:06 PM

बॉलीवुड फिल्म "अक्सर 2" रिलीज हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रैस एक इंवेट में पहुँची थी जहाँ उनके साथ फैंस ने छेड़खानी करने कि कोशिश की।

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म "अक्सर 2" रिलीज हो चुकी है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रैस एक इंवेट में पहुँची थी जहाँ उनके साथ फैंस ने छेड़खानी करने कि कोशिश की। दरअसल, अक्सर 2 के के प्रमोशन के लिए दिल्ली जरीन खान आईं थी, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया और छेड़खानी करने की कोशिश की गई। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्ट्रैसेस के बारे में बताएंगे जो भीड़ में छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं। 

Bollywood Tadka

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्यावती इस वक्त विवादों में फंसी है। दीपिका पादुकोण उस वक्त भीड़ का शिकार बन गई थीं जब वो दीवाली स्पेशल मैगजीन के लॉन्च के दौरान बेकाबू भीड़ से घिर गई थी। दीपिका पादुकोण को यहां एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

Bollywood Tadka

सुष्मिता सेन

एक्ट्रैस सुष्मिता सेन काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। सुष्मिता सेन के साथ पुणे में ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के दौरान भीड़ की छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। सुष्मिता सेन के साथ उस वक्त जो भीड़ में मौजूद लोगों ने किया था वो काफी शर्मनाक था।

Bollywood Tadka
सोनम कपूर

सोनम कपूर की फिल्म रांझणा काफी बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर को एक अधेड उम्र के व्यक्ति ने ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, जहाँ धनुष ने बीच में आकर उन्हें बचा लिया था।

Bollywood Tadka

कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म तीस मार खां 2010 में आई थी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैटरीना के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसके अलावा, कैटरीना साम 2005 में कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भी छेड़छाड का शिकार हो चुकी हैं।

Bollywood Tadka

सोनाक्षी सिन्हा

दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जब वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा के वक्त अजमेर गई थीं, जहाँ कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और जबरदस्ती छूने की कोशिश करने लगे थे।

Bollywood Tadka

कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन उस वक्त भीड़ का शिकार बन गई थीं जब वो किसी वेन्यू से बाहर निकल रही थीं।

Bollywood Tadka

गुल पनाग

गुल पनाग के साथ तो दिल्ली मैराथन के दौरान ही छेड़छाड़ हो गई थी। गुल पनाग के साथ दौड़ते वक्त कुछ लोग उनके नजदीक आकर उनसे छेड़छाड़ करने लगे थे।

Bollywood Tadka

ईशा देओल

ईशा देओल के साथ ऐसा हादसा साल 2005 में हुआ था, जहाँ उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ भी मार दिया था।

Bollywood Tadka

गौहर खान

हालांकि, गौहर खान के साथ छेड़छाड़ तो नहीं हुई थी, लेकिन एक रियलिटी शो के दौरान एक दर्शक ने उठकर उन्‍हें थप्पड़ मार दिया था। उसका कहना था कि वह एक मुस्लिम लड़की है और उसे ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Bollywood Tadka

बिपाशा बसु

इस लिस्ट में अगला नाम बिपासा बसु का है, जिन्हें राज के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद में छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था।

:

Deepika PadukoneZareen Khanbipasha basuGouhar Khanharassed public

loading...