main page

रीमेक को लेकर संगीतकार ए आर रहमान ने दिया बयान

Updated 17 January, 2019 08:08:37 PM

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की आवाज का जादू लोगों के दिलों दिमाग पर छाया रहता है। रहमान के गीतों को लोग काफी पंसद करते हैं। क्योंकि हर बार वे दर्शको के लिए कुछ नया लेकर...

मुंबईः बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की आवाज का जादू लोगों के दिलों दिमाग पर छाया रहता है। रहमान के गीतों को लोग काफी पंसद करते हैं। क्योंकि हर बार वे दर्शको के लिए कुछ नया लेकर आते हैं। हाल ही में उन्होंने पुराने गीतों के रीमेक को लेकर बयान दिया है। पुराने गीतों के रीमेक को लेकर उनका का कहना है कि संगीत की दुनिया में पुराने जमाने के गानों को फिर से बनाने का चलन कुछ और नहीं बल्कि क्रिएटिविटी का एक शॉर्टकट है। संगीतकार ने कहा कि क्लासिक गानों को फिर से बनाना कलाकारों के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय ‘‘प्लान बी’’ है। 

रहमान ने कहा, ‘‘पुराने गाने को फिर से बनाना क्रिएटिविटी का शॉर्टकट है। जब वे एक फिल्म बना रहे होते हैं और उनकी रिलीज की तारीख आती है और उनके पास कुछ अच्छा नहीं होता है, तो वे कहते हैं,‘ठीक है, मेरे पास प्लान बी’है और फिर वे इसी काम को करते हैं। वास्तव में यही हो रहा है।’’   

उन्होंने कहा कि हालांकि संगीत बनाने का कोई एक तरीका नहीं है, चीजें पश्चिमी देशों में अलग तरह से काम करती हैं। आदर्श रूप से एक संगीत बनने की प्रक्रिया की बात करें तो, पश्चिमी देशों में वे लोग क्या करते हैं, वे गीत लिखते हैं, अभिनेता उस पर अपना काम करते हैं, वे संगीत बजाते हैं, पटकथा को ठीक करते हैं और फिर अंत में इसे बनाया जाता है। वहां यह सब पहले किया जाता है।’’   

रहमान ‘नेक्सा म्यूजिक’ के लॉन्च पर बोल रहे थे। नेक्सा म्यूजिक का उद्देश्य भारतीय संगीतकारों को मूल संगीत और गीत तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। संगीतकार ने कहा कि महत्त्वाकांक्षी गायकों की संख्या बढ़ रही है जो अपना काम इंटरनेट पर करते हैं लेकिन इसमें गुणवत्ता का वादा नहीं किया जा सकता। वह नेक्सा के साथ एक संरक्षक के तौर पर जुड़े हैं।

: Pawan Insha

AR RahmanBollywood singerbollywood hindi newsbollywood musicianbollywood news in hindi

loading...