लोहड़ी का त्योहार बीते दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखी गई। शाहिद कपूर से लेकर सारा अली खान तक ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी के त्योहार को मनाया।
14 Jan, 2019 11:50 AMमुंबई: लोहड़ी का त्योहार बीते दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखी गई। शाहिद कपूर से लेकर सारा अली खान तक ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी के त्योहार को मनाया।
मीरा राजपूत
बाॅलीवुड एक्टर ने शाहिद कपूर की पत्नी मारी राजपूत ने पूरे परिवार के साथ यह त्योहार मनाया। इस दौरान की तस्वीरें मीरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मीशा अपने दादू पंकज कपूर के साथ लोहड़ी मनाती हुई दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि इस बार शाहिदलोहड़ी का त्योहार परिवार के साथ नहीं मना पाए क्योंकि वह फिल्म इन दिनों 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी हैं। जिसके चलते हुए उन्होंने सेट से अपनी तस्वीर शेयर की।
बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी परिवार के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। बता दें कि अर्जुन के कजिन मोहित मारवा और उनकी पत्नी की शादी के बाद ये पहली लोहड़ी है। लोहड़ी सेलिब्रेशन में जाह्नवी कपूर अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दीं। इस सेलिब्रेशन की वीडियो अर्जुन ने अपने इसंटाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर खुद तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वीडियो में मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा नजर आ रही हैं।
सारा अली खान
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कोहड़ी का त्योहार अपनी मां अमृता संग मनाई। परिवार संग लोहड़ी मनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पिंक कलर का सूट पहने दिख रही हैं।
सारा के लिए लोहड़ी की खुशियां इस बार दोगुनी हो गई हैं। इसकी वजह उनकी दूसरी फिल्म का कलेक्शन 200 करोड़ के पार जाना है। सारा ने अपनी दोस्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- when we twin। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।