main page

समय के साथ एेसे बदला इन स्टार्स किड्स का लुक, देखकर आपको भी लगेगा जोर का झटका

Updated 23 June, 2018 04:06:59 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गुड लुकिंग स्टार्स देखने को मिलते हैं। वहीं स्टार्स के अलावा उनके बच्चे भी काफी फैशननेबल हैं। अपनी पेरेंट्स की तरह इनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैं। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी स्टाइल और स्वैग के मामले में

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गुड लुकिंग स्टार्स देखने को मिलते हैं। वहीं स्टार्स के अलावा उनके बच्चे भी काफी फैशननेबल हैं। अपनी पेरेंट्स की तरह इनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग हैं। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी स्टाइल और स्वैग के मामले में कितने आगे जा चुके है। कई स्टार किड्स ऐसे भी है, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है, लेकिन यह स्टार किड्स जितने स्टाइलिश और गुड लुकिंग अब दिखाई देते है, इतने हमेशा से नहीं थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में इनकी लुक में काफी बदलाव देखने को मिला। इतना ही नहीं, इनका स्टाइल और ड्रैसिंग लुक भी चेंज हो चुका है। लोग इन्हें इनके पेरेंट्स के जितना ही पसंद करते हैं। इनमें से कई के तो फैन पेज भी बने हुए हैं। वहीं स्टार्स के बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आज हम आपको एेसे ही कुछ पॉपुलर स्टार किड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने लुक को चेंज कर सबको हैरान कर दिया। उनका मेकओवर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Bollywood Tadka

 

सुहाना खान 

 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना अब बेहद सेक्सी और बोल्ड हो गई हैं। इन दिनों सुहाना का मेकओवर, लुक और उनका ड्रेसिंग सेंस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सुहाना अभी 18 साल की हैं लेकिन उनकी तस्वीरों में बॉडी लैंग्वेज में कमाल का कॉन्फिडेंस झलकता है। सुहाना की पहली तस्वीरें देख लें तो आप उनको पहचान नहीं पाएंगे उनका लुक पहले काफी अजीब था। वहीं अब सुहाना अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन सेंस से सभी को इम्प्रेस कर रही हैं। खबरों के मुताबिक सुहाना 2020 तक बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं. फिलहाल वो लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

जाह्नवी कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने डेब्यू फिल्म "धड़क" को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। श्रीदेवी की ही तरह जाह्नवी भी बेहद खूबसूरत हैं। ट्रेडिश्नल हो या वेस्टर्न हर तरह की आउटफिट में जाह्नवी मां को कड़ी टक्कर देती नजर आती हैं। जाह्नवी भी पहले काफी मोटी थी लेकिन उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। जाह्नवी 21 साल की हैं लेकिन अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

आर्यन खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन हू-ब-हू पापा की तरह दिखते हैं। इतना ही नहीं उनकी आदतें और रोमांटिक छवि शाहरुख की तरह ही लगती हैं। वहीं आर्यन के लुक की बात करें तो उनकी पहले और अब की तस्वीरों पर नजर डालें तो आर्यन के लुक में काफी बदलाव आया है। आर्यन पहले काफी पतले थे अब उनकी बॉडी देखकर कोई भी लड़की उनकी दीवानी हो जाए। वो अपने लुक से सबको इंप्रेस करते हैं। 20 साल के होनो के बावजूद आर्यन की पॉपुलेरिटी पापा शाहरुख की तरह ही हैं। अभी तो उन्होंने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है, सोशल मीडिया पर उनका फैन पेज है।

 

Bollywood Tadka

 

खुशी कपूर 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी सिर्फ 17 साल की हैं लेकिन वो इंस्टाग्राम पर बहुत पॉपुलर है। आए दिन उनके फोटोशूट की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। जाह्नवी के मुकाबले खुशी काफी बोल्ड और हॉट हैं। खुशी का लुक पहले काफी अजीब था वह काफी मोटी थी लेकिन उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव लाकर सबको हैरान कर दिया। वहीं अब खुशी अक्सर कैमरों को देखकर वह बेहद स्टाइल के साथ पोज देती हुई नजर आती हैं। वहीं बहन जाह्नवी की तरह खुशी को फिल्मों में काम करने का नहीं बल्कि मॉडलिंग का क्रेज है। 

 

Bollywood Tadka


शनाया कपूर

 

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के चर्चे इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही होने लगे हैं। उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। शनाया की उम्र 18 साल है लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी को देखकर तो एेसा लगता है कि वह जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं। शनाया अपनी चचेरी बहन सोनम कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

आलिया इब्राहिम 


ग्‍लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम अपने बोल्ड लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आलिया 20 साल की हैं और इंस्‍टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्‍या लगभग 1 लाख 37 हजार फॉलोअर्स है। वहीं आलिया कई बार अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से निगेटिव कमेंट्स का भी सामना कर चुकीं हैं लेकिन उन्‍हें इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। 

 

Bollywood Tadka


नव्या नवेली नंदा

 

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस है। आए दिन उनकी तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। नव्या की उम्र 21 साल है। अभी तक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन जल्द ही वो एंट्री ले सकती हैं। नव्या के भी इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज हैं। बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले ही नव्या की तस्वीरें तहलका मचा रही हैं। उनकी बिकिनी तस्वीरे सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थीं। 

 

Bollywood Tadka

 


सारा अली खान 


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा  फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सारा बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं। बेहद खूबसूरत दिखने वाली सारा पहले बहुत मोटी थी लेकिन उन्होंने अपना वजन कम किया है और अभी स्लिम दिखती हैं। ट्रेडिश्नल हो या वेस्टर्न हर तरह की आउटफिट में सारा बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर सनसनी मचा देती हैं। 24 साल की सारा का लुक काफी काबिलेतारीफ है। 

 

Bollywood Tadka

 

कृष्णा श्रॉफ


बॉलीवुड के दमदार एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ लाइमलाइट में तब आई थीं, जब उन्होंने अपनी न्यूड फोटो पोस्ट की थी। कृष्णा अपने भाई टाइगर श्रॉफ की तरह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। कृष्णा की उम्र 25 साल है और उनके इंस्टाग्राम पर 178k फॉलोअर्स हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

इब्राहिम अली खान


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखते हैं। इब्राहिम के भी सोशल मीडिया पर काफी फैन हैं। पापा की तरह वह काफी स्टाइलिश और गुड लुकिंग हैं। इब्राहिम की उम्र 17 साल है और उनके इंस्टाग्राम के 57.1K फॉलोअर्स हैं। 

:

bollywood star kidashocking transformationpackagejhanvi kapoorsara ali khankhushi kapoorAryan Khan

loading...