main page

करण जौहर के बच्चों यश और रूही की बर्थडे पार्टी में अपने किड्स के साथ शामिल हुए कई बॉलीवुड सितारें

Updated 02 February, 2023 10:43:10 AM

अबराम खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह और अन्य लोग करण जौहर के बच्चों यश और रूही की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने ट्विन बच्चे यश जौहर और रूही जौहर के बर्थडे पर मुंबई में पार्टी ऑर्गनाइज की। कई सेलेब्स अपने बच्चों के साथ पार्टी वेन्यू पर पहुंचे। बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, गौरी खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान, शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी और कई सेलेब्स नज़र आएं।

यश और रूही अपने पापा करण जौहर के साथ आउटफिट ट्विनिंग करते दिखाइ दिए। उन सभी ने मिकी-माउस थीम वाले ऑल-ब्लैक स्वेटशर्ट पहने हुए थे।

Bollywood Tadka

उनके बाद करण जौहर की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर अपने दोनो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ पार्टी में पहुंचीं। पार्टी से निकलते वक्त दोनों ब्लू करल के बड़े गिफ्ट बॉक्स ले जाते नज़र आए। गौरी खान को भी महीप कपूर के साथ पार्टी में एंट्री करते देखा गया।

Bollywood Tadka

उनके अलावा, शिल्पा शेट्टी बेटी समिशा और बेटे वियान के साथ पार्टी में शामिल हुईं। आयत शर्मा के साथ अर्पिता खान और मीरा कपूर के साथ शाहिद कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। आपको बदां दे कि, करण जौहर ने 2017 में सरोगेसी के जरिए यश और रूही का स्वागत किया।

करण अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ अपने निर्देशन में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। यह 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Bollywood starsKaran JoharkidsYashRoohibirthday partykids

loading...