होली के त्योहार की धूम पूरे देश में गूंजने लगी है और रंगों का फुहारें हर जगह नजर भी आ रही हैं। होली ही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी आपसी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं।
20 Mar, 2019 05:16 PMमुंबई: होली के त्योहार की धूम पूरे देश में गूंजने लगी है और रंगों का फुहारें हर जगह नजर भी आ रही हैं। होली ही एक ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी आपसी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं। हमारी तरह ही फिल्मी और टीवी स्टार्स भी होली के मौके पर एक दूसरे संग जमकर होली खेलते नजर आते हैं। देखिए स्टार्स की होली सेलिब्रेशन की अनदेखी तस्वीरें.....
बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की फैमिली अक्सर हर त्योहार मिलकर और बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं मनाते हैं। इस तस्वीर में सलमान के छोटे भाई सोहेल, उनकी बहन अर्पिता नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में BFF आलिया भट्ट और वरुण धवन को होली के रंग में रंगे हुए देख सकते हैं। यह तस्वीर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद की होली की है। इस पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने जमकर मस्ती की थी।
बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन होली को बेहद खास अंदाज में मनाते हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह पत्नी जया बच्चन के साथ होली में मस्ती कर रहे हैं। वहीं एक तस्वीर अमिताभ की प्राइवेट होली पार्टी की तस्वीरें हैं जिनमें अभिषेक और श्वेता बच्चन नजर आ रहे हैं।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी होली में अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं।
बॉलीवुड के किंग खान भी जमकर होली खेलते हैं।इस थ्रोबैक तस्वीर में शाहरुख काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आ रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में वह पत्नी गौरी संग नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में आमिर खान पत्नी किरण और बेटे आजाद के साथ बड़े प्यार से होली खेलते दिख रहे हैं।