छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। इसमें सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाला एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हैं। वहीं, अब बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर शोक जताया है।
15 Mar, 2019 11:03 AMमुंबई: छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। इसमें सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाला एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हैं। वहीं, अब बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर शोक जताया है।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक ने ट्विटर पर इस हादसे दुख जताते हुए लिखा-मैं मुंबई शहर के लिए शोक में हूं और प्रार्थना कर रहा हूं।
रितेश देशमुख
रितेश ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया-एक भयानक त्रासदी... हादसे में मारे गए लोगों के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके और घायलों के परिवार के साथ हैं।
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा ने मुंबई ब्रिज हादसे पर दुख जताते हुए लिखा-मुंबई के सीएसटी में अचानक से ब्रिज गिरने से हादसा हो गया है। इस हादसे में जिंदगी गंवा चुके और हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।
विवेक ओबरॉय
इन दिनों प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपि में काम कर रहे एक्टर विवेक ओबरॉय ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा-ब्रिज गिरने की घटना के बारे में सुनकर काफी परेशान हुआ हूं। हादसे की तस्वीरें और वीडियोज देखकर काफी दुख हो रहा है। घायल हुए पीड़ित लोगों और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।