main page

सलमान से लेकर सिद्धार्थ तक ने इन स्टार्स को दिए इतने महंगे गिफ्ट, कीमत जान होगी हैरानी

Updated 12 September, 2018 03:48:55 PM

हमारे समाज में एक- दूसरे को तोहफे देने का चलन बहुत पुराना है।अनेक मौकों पर जैसे किसी से प्रेम और लगाव हो, कोई त्योहार हो या किसी ने कोई सफलता हासिल की हो हर कोई एक दूसरे को तोहफा देता ही है।

मुंबईः हमारे समाज में एक- दूसरे को तोहफे देने का चलन बहुत पुराना है।अनेक मौकों पर जैसे किसी से प्रेम और लगाव हो, कोई त्योहार हो या किसी ने कोई सफलता हासिल की हो हर कोई एक दूसरे को तोहफा देता ही है। आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड स्टार्स भी एक दूसरे को तोहफे देते रहते हैं। इन स्टार् की सिर्फ कमाई ही बड़ी नहीं है बल्कि दिल भी बहुत बड़ा है क्योंकि अपनों को महंगे तोहफे देने के लिए बड़ा दिल भी होना चाहिए।  आज हम आपको बताएंगे कि किस बॉलीवुड स्टार्स ने किसको कितना  महंगा गिफ्ट दिए हैं।


Bollywood Tadka

 

सलमान खान


बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं सलमान हमेशा से ही अपनी लेडी लवर्स को महंगे गिफ्ट देते रहते हैं। सलमान जब कैटरीना के साथ रिलेशनशिप में थे, तब उन्होंने कैटरीना को ब्लैक कलर की एसयूवी और आॅडी तोहफे में दी थी।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं फिल्म ‘किक’ की को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस को सलमान ने बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट किया था। इसी फिल्म में जैकलीन की परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर उन्हें एक टोकन के तौर पर 2.5 करोड़ की एक महंगी पेंटिंग भी तोहफे में दी थी।

 

Bollywood Tadka

 

 

सलमान और करीना की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। करीना ने फिल्म 'दबंग 2' में आइटम नंबर किया। इस आइटम सॉन्ग के लिए करीना ने कोई पैसा नहीं लिया था। जिसके बाद सलमान ने करीना को बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी।

 

Bollywood Tadka

 

सलमान ने सोनम कपूर की शादी पर उन्हें 70 लाख की आॅडी गिफ्ट की थी।

 


Bollywood Tadka

 

शाहरुख खान


शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह ही नहीं बल्कि दिल से भी बादशाह हैं। शाहरुख हमेशा ही अपने प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख ने सलमान की बहन अर्पिता खान को एक्सक्लूसिव हैंडबैग कलेक्शन गिफ्ट किया था।  


 

Bollywood Tadka

 

शाहरुख ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को उनके बर्थडे पर 15 लाख की स्पोर्ट बाइक गिफ्ट की थी।

 

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा वह फराह खान को एक मर्सिडीज बेंज गिफ्ट कर चुके हैं।

 

Bollywood Tadka

 

 

इतना ही नहीं शाहरुख ने ‘रा-वन’ फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल, सुपरस्टार रजनीकांत और अनुभव सिन्हा को बीएमडब्ल्यू 7 सिरीज तोहफे में दे चुके हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

आमिर खान


बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान ने ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर ‘बेवर्ली हिल्स’ में 75 करोड़ का घर खरीदकर दिया था।

 

Bollywood Tadka

 

 

यही नहीं, अपनी फिल्म ‘धोबी घाट’ की सफलता के बाद आमिर ने किरण को बीएमडब्ल्यू 5 भी गिफ्ट की थी।

 


Bollywood Tadka

 

अजय देवगन 


बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल को पहली बार मां बनने पर एक आॅडी सेडान गिफ्ट की थी। 

 

Bollywood Tadka

 

 

विधु विनोद चोपड़ा 

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘एकलव्य’ के बाद अमिताभ बच्चन को  रॉल्स रॉयस गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत थी साढ़े तीन करोड़ है। दरअसल, विधु का बॉलीवुड के महानायकके साथ काम करने का सपना साकार हुआ। 

 


Bollywood Tadka

 

 

करण जौहर

डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म ‘अग्निपथ’ के गाने ‘चिकनी चमेली’ के लिए कैटरीना को फैरारी गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत 2.25 करोड़ थी। इस गाने लिए कैटरीना ने भी कोई पैसा नहीं लिया था। वहीं खबरों की मानें तो कैटरीना के डांस से इम्प्रेस होकर करण जौहर ने उन्हें ये गिफ्ट दिया था।

 

Bollywood Tadka

 

राज कुंद्रा 


बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पूरे साल ही उन्हें गिफ्ट देते रहते हैं। लेकिन उनके दिए  दो तोहफे खबरों की सुर्खियां बने, जिनमें एक था दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट जिसकी कीमत तकरीबन 50 करोड़ है।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं साल 2009 में भी राज ने ‘वेलेंटाइन डे’ के मौके पर शिल्पा को 48 कैरेट की दिल के आकार वाली डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। 


 

Bollywood Tadka

 

 आदित्य चोपड़ा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के सामने जब फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने शादी के प्रपोजल रखा तो उन्होंने रानी को आॅडी-8 कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत  1.25 करोड़ थी।


Bollywood Tadka

 

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा

बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट को एक्सपेंसिव कैमरा गिफ्ट किया जो सिद्धार्थ आलिया के लिए U.S से लेकर आए थे जिसकी कीमत 1.5 लाख है। 

 

Bollywood Tadka

 

अक्षय कुमार 


बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने टविंकल खन्ना के 34वें जन्मदिन पर उन्हें बेंटले कॉन्टिनेंटल कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ थी। 

 

Bollywood Tadka

 

संजय दत्त

बाॅलीवुड एक्यर संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यताको कितना प्यार करते हैं। ये तो हम सब जानते हैं। संजय ने मान्यता को उनके बर्थडे पर एक रॉल्स रॉयस तोहफे में दी थी।

 

: Neha

bollywood starsgaveexpensivegiftfriendssalman khanSidharth Malhotrakaran joharpackage

loading...