main page

बोनी कपूर ने किया 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' के रिलीज का एलान, वेस्टलैंड बुक्स द्वारा की जाएगी पब्लिश

Updated 09 February, 2023 12:17:31 PM

24 फरवरी 2023 को श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को चीन में दोबारा रिलीज किया जाएगा।

मुंबई। श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। मशहूर एक्ट्रेस ने अपने बहतरीन एक्टिंग, खास पर्सनैलिटी से हमेशा लोगों का दिल जीता था। अपने बेहतरीन करियर और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली श्रीदेवी का दुर्भाग्य से साल 2018 में निधन हो गया था। एक्ट्रेस के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को एक गहरा सदमा दिया था। लेकिन इंडियन फिल्म इंडस्ट्री ने एक्ट्रेस की याद में उनके जीवन पर 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' नाम की एक किताब बनाने का एलान किया था। यह एक ऐसी किताब होगी, जो श्रीदेवी के जीवन और करियर से जुड़ी खास बातों को सभी के सामने पेश करेगी और अब इस किताब को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Bollywood Tadka

'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' के अनाउंसमेंट के बाद से ही श्रीदेवी के फैंस को एक्ट्रेस की लाइफ पर लिखी जा रही इस किताब रिलीज होने का इंतजार है। ऐसे में हमारे पास फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। हाल ही में बोनी कपूर ने अनाउंस किया है कि श्रीदेवी के जीवन पर लिखी जा रही किताब पर काम चल रहा है और 'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' को इस साल के एंड तक रिलीज किया जाएगा।

 

'श्रीदेवी - द लाइफ ऑफ ए लीजेंड' और अपनी पत्नी के बारे में जानकारी देते हुए बोनी कपूर ने ट्वीट किया। उन्होने लिखा, 'श्रीदेवी नेचर की एक शक्ति थीं। जब-जब वह अपने फैंस के सामने स्क्रीन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया करती थीं, तब-तब वह सबसे ज्यादा खुश रहती थीं। श्रीदेवी एक निडर इंसान भी थीं। धीरज कुमार वह शख्स हैं, जिन्हें श्रीदेवी अपना परिवार मानती थीं। वह एक रिसर्चर और लेखक हैं। हमें खुशी है कि वह एक ऐसी किताब लिख रहे हैं, जो श्रीदेवी की एक्स्ट्रा ऑडिनरी लाइफ के अनुकूल है।' यह किताब वेस्टलैंड बुक्स द्वारा पब्लिश की जाएगी।

24 फरवरी 2023 को श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को चीन में दोबारा रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के थिएटर में रिलीज होने के बाद इंग्लिश-विंग्लिश दोबारा से अब चीन के थिएटरों में नजर आने वाली है। यह फिल्म 15 साल बाद चीन में एक बार फिर से रिलीज की जाएगी।

 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Boney KapoorSridevi The Life of a Legendwestland Books

loading...