main page

राजकुमार हिरानी के समर्थन में उतरे बोनी कपूर, बोले-'वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते'

Updated 15 January, 2019 10:54:13 AM

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo की चर्चा शुरु हो गई है। बीते दिन ही बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगे। हिरानी पर आरोप लगाने वाली महिला रणबीर कपूर स्टारर "संजू" में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के साथ लगातार 6 महीने तक राजकुमार हिरानी ने अभद्रता की। लेकिन अब हिरानी के समर्थन में फिल्म निर्माता बोनी कपूर आए है।

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर #metoo की चर्चा शुरु हो गई है। बीते दिन ही बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगे। हिरानी पर आरोप लगाने वाली महिला रणबीर कपूर स्टारर "संजू" में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिला के साथ लगातार 6 महीने तक राजकुमार हिरानी ने अभद्रता की। लेकिन अब हिरानी के समर्थन में फिल्म निर्माता बोनी कपूर आए है। इसे लेकर उनका कहना है कि 'राजकुमार हिरानी बेहद अच्छे व्यक्ति हैं, वह ऐसा कर ही नहीं सकते। मैं इस आरोप में विश्वास नहीं करता। वह ऐसा कुछ कर ही नहीं सकते।'

 

Bollywood Tadka,बोनी कपूर इमेज, राजकुमार हिरानी इमेज, इमरान हाशमी इमेज

 

वहीं इसे लेकर इमरान हाशमी ने कहा-'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह मात्र एक आरोप है, अभी तक कुछ साबित नहीं हुआ है। हिरानी ने पहले ही आरोपों को खारिज कर दिया है। जब तक कुछ सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक मुझे नहीं लगता कि इस पर कुछ कहना सही होगा।'

 

Bollywood Tadka, बोनी कपूर इमेज, राजकुमार हिरानी इमेज, इमरान हाशमी इमेज


बता दें कि राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने 2018 में आई फिल्म 'संजू' में हिरानी के साथ काम किया था। जानकारी के मुताबिक महिला ने हिरानी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मार्च से सितंबर 2018 के बीच कई बार महिला का शोषण किया।  


 

: Konika

Boney Kapoor hindi newsRajkumar Hirani hindi newsAllegationsmetooBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...