main page

श्री देवी के बर्थडे पर बोनी कपूर ने किया इमोशनल ट्वीट  'हैप्पी बर्थडे मेरी जान'

Updated 13 August, 2019 05:33:26 PM

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर अपनी वाइफ और एक्ट्रेस के लिए एक पोस्ट की

बॉलीवुड तड़का टीम। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर अपनी वाइफ और एक्ट्रेस के लिए एक पोस्ट की। फरवरी 2018 में बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस का दुबई में निधन हो गया। उनके 56वे बर्थडे पर उनके पति बोनी कपूर ने ट्वीट कर के इमोशनल बात लिखी। 
उन्होंने लिखा “हैप्पी बर्थडे जान, मैं तुम्हें हर मिनट याद करता हूँ, हमें गाइड करती रहो और आप हमेशा हमारे साथ बनी रहो। बोनी कपूर ने एक्ट्रेस का एक फोटो भी शेयर किया।

 

इससे पहले, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी पोस्ट किया था, “जन्मदिन मुबारक मम्मा। मैं तुमसे प्यार करती हूँ"। उन्होंने एक्ट्रेस की एक सुंदर पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy birthday Mumma, I love you

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Aug 12, 2019 at 7:14pm PDT

 

बोनी ने हाल ही में तमिल स्टार अजीत स्टारर फिल्म निर्कोंडा पारवई का डायरेक्शन किया और उस फिल्म को उन्होंने श्रीदेवी के लिए बताया था। उन्होंने कहा “यह वो जगह है जहां श्रीदेवी ने अपना करियर शुरू किया और इसीसे उन्हें स्टारडम मिला। मैंने भी स्टार्टिंग साउथ से की थी। देखा जाए तो मेरे पास जो कुछ भी है उसमें साउथ का योगदान है।"

Bollywood Tadka

श्रीदेवी की बात करने पर बोनी अक्सर टूट जाते हैं। हालांकि, उनके चार बच्चे जान्हवी, ख़ुशी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला उनकी ताकत रहे हैं। अर्जुन ने करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण में अपने डेब्यू के लिए सौतेली बहन जान्हवी के साथ गए थे।

Bollywood Tadka

1963 में श्री अम्मा यंगर अय्यपन के रूप में जन्मी, श्रीदेवी हिंदी फिल्मों में चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चलबज, नगीना, सदमा, और इंग्लिश विंग्लिश जैसी कई फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए जानी गईं। इस पद्म श्री अवार्डी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपने असाधारण प्रदर्शन से भी पहचान बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म मॉम को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। लीड़ एक्ट्रेस के रूप में मॉम श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी।
उनके पास 2018 की फिल्म ज़ीरो में एक छोटा कैमियो था, जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग की थी। श्रीदेवी ने अपने निधन से पहले ही जीरो के लिए अपने सीन शूट कर लिए थे।

: Smita Sharma

SrideviBoney KapoorSridevi BirthdayJanhvi KapoorEntertainment NewsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity News

loading...