मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं रही पर उनकी छवि हमेशा से ही सबके दिलों में है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री का इस गम से उभर पाना बेहद मुश्किल है। खास तौर पे उनके बच्चों और पति के लिए बहुत ही मुश्किल दौर है। हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स 2018 के चलते एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म ''मॉम''
25 Jun, 2018 11:35 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में नहीं रही पर उनकी छवि हमेशा से ही सबके दिलों में है।
बाॅलीवुड इंडस्ट्री का इस गम से उभर पाना बेहद मुश्किल है। खास तौर पे उनके बच्चों और पति के लिए बहुत ही मुश्किल दौर है।
हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स 2018 के चलते एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
श्रीदेवी का ये अवॉर्ड उनके पति बोनी कपूर लेने पहुंचे। श्रीदेवी का अवॉर्ड लेते वक्त बोनी कपूर रो पड़े और वहीं भावूक हुए उनके बेटे अर्जुन ने उन्हें संभाला।
बोनी को भावुक देख अर्जुन और अनिल उन्हें दिलासा और हिम्मत देने के लिए मंच पर आ गए। ये मूमेंट कपूर परिवार के लिए काफी इमोशनल था। श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया है।
ये अवॉर्ड बोनी ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ लिया था। तब भी बोनी काफी इमोशनल हो गए थे।
वहीं श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपने पिता के दूसरे परिवार के करीब आ गए हैं।
अर्जुन अक्सर जाह्नवी और खुशी को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।
अच्छे बेटे की तरह अर्जुन मुश्किल वक्त में पिता के साथ डटकर खड़े रहे। वहीं जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' पर भी अर्जुन उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।