main page

बस यादों में 'चांदनी':लेडी लव श्रीदेवी संग बिताए हसीन पलों में खोए बोनी कपूर, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बोले-'मेरा दिल'

Updated 19 December, 2021 12:00:37 PM

2018 में श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने  पूरी इंडस्ट्री को बड़ा सा झटका दिया। वहीं फिल्म निर्माता बोनी कपूर तो मानो पत्नी ने निधन के बाद टूट से गए। वह हर पल उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी लेडी लव की याद में बेहद ही खास पोस्ट शेयर किया। कुछ समय पहले ही इंस्टा पर डेब्यू करने वाले बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी के साथ अपनी बेहद ही प्यारी थ्रो बैक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में श्रीदेवी बोनी कपूर का हाथ थाम उनके कंधे पर सिर रखे दिख रही हैं।

मुंबई: 2018 में श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने  पूरी इंडस्ट्री को बड़ा सा झटका दिया। वहीं फिल्म निर्माता बोनी कपूर तो मानो पत्नी ने निधन के बाद टूट से गए। वह हर पल उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी लेडी लव की याद में बेहद ही खास पोस्ट शेयर किया।

Bollywood Tadka

कुछ समय पहले ही इंस्टा पर डेब्यू करने वाले बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी के साथ अपनी बेहद ही प्यारी थ्रो बैक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में श्रीदेवी बोनी कपूर का हाथ थाम उनके कंधे पर सिर रखे दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

दोनों एक दूजे संग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो श्रीदेवी ने ब्लैक कलर का कोट पहना है। गले में उन्होनें रेड स्कार्फ लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

 

इसके साथ ही बड़े गॉग्लस पहने हैं।वहीं बोनी कपूर ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी के साथ गॉगल्स लगाए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मेरा दिल कैप्शन दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

इस तस्वीर के अलावा बोनी कपूर ने फैमिली संग भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। अपने बच्चोंअर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा- "माई वेल्थ"।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

बोनी ने अपनी मां, भाइयों और उनके संबंधित परिवारों सहित पूरे कपूर खानदान के साथ एक और तस्वीर शेयर कर कैप्शन में  "माई स्ट्रेंथ" लिखा। 

Bollywood Tadka

बोनी कपूर ने साल 1996 में श्रीदेवी के साथ दूसरी शादी रचाई।  श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। श्रीदेवी से पहले बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी कपूर से पहली शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था।

Bollywood Tadka

गौरतलब है  श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। श्रीदेवी वहां पारिवारिक समारोह में भाग लेने गईं थीं। जांच में पता चला था कि श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Boney Kapoorthrowback picturesrideviBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...