main page

टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हुई 'कबीर सिंह', जानें दूसरे दिन की कमाई

Updated 23 June, 2019 12:54:08 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ''कबीर सिंह'' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी है। हाल ही में इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई सामने आई है। जहां पहले दिन इस फिल्म ने 20.21 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई 22 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में शाहिद के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी है। हाल ही में इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई सामने आई है। जहां पहले दिन इस फिल्म ने 20.21 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई 22 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

 

Bollywood Tadka

 

पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कबीर सिंह एक्टर शाहिद कपूर की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा करने वाली सोलो फिल्म बन गई है। इसके साथ ही ये साल 2019 की टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है। अब माना जा रहा है कि कबीर सिंह ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 22 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 42.92 करोड़ रुपए हो गया है। देश की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कबीर सिंह को अच्छा रिस्पांस मिलते देख एक्टर शाहिद ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

 

Bollywood Tadka

: Konika

box office collectionkabir singhday 2shahid kapoorkiara advaniBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...