main page

सामने आई फिल्म 'रेस 3' की पहले दिन की कमाई, जानें कलेक्शन

Updated 17 June, 2018 11:35:02 AM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ''रेस 3'' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 29 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन किया है। इसी के साथ सलमान ने ये साबित कर दिया है कि वो चाहे कुछ भी करें हिट की गारंटी जरूर रहती है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की फिल्म ''रेस 3'' ने साल 2018 का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ''

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 29 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन किया है। इसी के साथ सलमान ने ये साबित कर दिया है कि वो चाहे कुछ भी करें हिट की गारंटी जरूर रहती है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की फिल्म 'रेस 3' ने साल 2018 का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 'रेस 3' को लेकर क्रिटिक्स से ठंडी प्रतिक्रिया मिली और एक से दो स्टार दिए गए। लेकिन दर्शकों ने सलमान खान के अतरंगी पैंतरों को एन्जॉय किया है। इस फिल्म को 3 डी में भी रिलीज़ किया गया। करीब 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था। करीब 140 करोड़ रूपये में बनी फिल्म को देश भर में 4000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया। 

 

Bollywood Tadka

 


वैसे ट्रेड पंडितों के मुताबिक इस ओपनिंग के बावजूद सलमान खान से ईद के मौके पर इससे कहीं अधिक की उम्मीद की गई थी। रेस 3 को 33 से 35 करोड़ रूपये ओपनिंग की उम्मीद थी। सलमान खान की रेस 3 ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में 12वें नंबर पर है। शाहरुख़ खान की हैप्पी न्यू ईयर 44 करोड़ 97 लाख रूपए के साथ पहले, बाहुबली- द कन्क्लूजन 41 करोड़ के साथ दूसरे और प्रेम रतन धन पायो 40 करोड़ 35 लाख के साथ तीसरे स्थान पर है। रेस 3 का पहले दिन का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 37 करोड़ 40 लाख हो चुका है और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 41 करोड़ 64 लाख रूपए । फिल्म को नार्थ अमेरिका में 82 लाख, यू के से दो करोड़ आठ लाख, ऑस्ट्रेलिया से 87 लाख और न्यूज़ीलैंड से 47 लाख रूपए के कलेक्शन हुआ है। 
 

:

box office collectionrace 3salman khan

loading...