main page

एक्सीडेंट के बाद लेडीलव मलाइका का हाल-चाल लेने पहुंचे अर्जुन कपूर, पति और बेटे संग बहन से मिलने पहुंची अमृता

Updated 04 April, 2022 08:25:45 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं थीं। ये हादसा खोपोली एक्स्प्रेसवे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री  की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कारो से जा टकराई। कार एक्सीडेंट के तुरंत बाद एक्ट्रेस को आनन-फानन में निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार शाम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं थीं। ये हादसा खोपोली एक्स्प्रेसवे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री  की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके बाद उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कारो से जा टकराई। कार एक्सीडेंट के तुरंत बाद एक्ट्रेस को आनन-फानन में निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bollywood Tadka

दुर्घटना में मलाइका की आंख के पास चोट आई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की हालत में फिलहाल सुधार है, उन्हें कुछ टांके लगे हैं।

Bollywood Tadka

इस खबर के बाद से उनके करीबी और फैंस काफी परेशान हो गए हैं। एक रात डाॅक्टर की निगरानी में रहने के बाद रविवार सुबह मलाइका को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है। वह अपने घर लौट आईं हैं।

Bollywood Tadka

ऐसे में मलाइका का हाल जानने उनके परिवार वाले और फ्रेंड्स आ रहे हैं। रविवार को अर्जुन कपूर लेडी लव का हाल जाने उनके घर आए। मलाइका के एक्सीडेंट के बाद अर्जुन कपूर परेशान हो गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें वह अपनी कार में बैठते नजर आ रहे हैं।इस दौरान वह काफी सीरियस नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka

अर्जुन के अलावा मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी पति शकील और बेटे  संग दीदी को देखने पहुंची। इस दौरान अमृता एक ब्राइट फुल लेंथ ड्रेस में दिखीं। वहीं उनके पति ने भी उन्हें सिंपल येलो टी-शर्ट में कंप्लीट किया। पैपराज़ी को देखते ही अमृता ने उन्हें लहराया।

Bollywood Tadka

अपोलो अस्पताल ने शनिवार को एक बयान में कहा था- मलाइका के माथे पर मामूली चोटें हैं। सीटी स्कैन ठीक हो गया है और वह फिलहाल ठीक हैं। मलाइका को रात भर निगरानी में रखा जाएगा और कल सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

Bollywood Tadka

बता दें 2 अप्रैल की रात को मलाइका रोड एक्सीडेंट की चपेट में आ गईं. ये हादसा उस वक्त हुआ जब एक्ट्रेस पुणे में किसी फैशन इवेंट को अटेंड कर के लौट रही थीं। इवेंट की तस्वीरें एक्ट्रेस लगातार अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर रही थीं तभी मलाइका के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी। फिलहाल मलाइका ठीक हैं और घर पर आराम कर रही हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

BoyfriendArjun KapoorsisterAmrita AroraShakeel LadakMalaika Aroracar accidentBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...