main page

स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को लगाए धड़ाधड़ थप्पड, वीडियो देख सुनील ग्रोवर बोले- 36 के 36 गुण मिलते हैं इनके

Updated 28 April, 2022 05:41:46 PM

शादियों का सीजन भी बड़ा मजेदार होता है। शादी में लड़का और लड़की वालों के बीच खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक चलती रहती है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में शादी से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद लोगों के मुंह खुले रह गए। यह वीडियो मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ ही न्यूलीवेड कपल को खास सलाह भी दी है। कॉमेडियन द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. शादियों का सीजन भी बड़ा मजेदार होता है। शादी में लड़का और लड़की वालों के बीच खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक चलती रहती है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में शादी से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद लोगों के मुंह खुले रह गए। यह वीडियो मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ ही न्यूलीवेड कपल को खास सलाह भी दी है। कॉमेडियन द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka


वीडियो में देखा जा सकता है की दूल्हा दुल्हन स्टेज पर अपने पति को मुंह में मिठाई खिलाती है, लेकिन दूल्हे का ध्यान इस दौरान कैमरे की तरफ होता है। इतने में दुल्हन अपने पति के मुंह में मिठाई ठूंस कर उसके पूरे चेहरे पर मल देती है। फिर क्या.. गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन को मुंह पर एक जोरदार तमाचा मारा। वहीं दुल्हन भी चुप बैठने वाली लड़कियों में से नहीं थी, उसने भी लड़के को जोरदार थप्पड़ मारा। ऐसे में देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे पर धडाधड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी। दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

इसे शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा- 'गुस्सा ना किया करो! अभी तो लाइफ शुरू हुई है।' इसके साथ ही उन्होंने अपना मजाकिया अंदाज भी दिखा दिया और कहा- 'वैसे 36 के 36 गुण मिलते हैं इनके।'

 


यूजर्स इस वीडियो को खूब मजे ले लेकर देख रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

bridegroomslapped Sunil GroverBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...