सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी वीडियो आग की तरह वायरल हो जाता है। अक्सर हमें सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
28 May, 2022 04:14 PMमुंबई. सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी वीडियो आग की तरह वायरल हो जाता है। अक्सर हमें सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठा है। दूल्हे के बगल में भी उसके दोस्त बैठे हैं और उन्होंने दुल्हन के लिए जगह ही नहीं छोड़ी है। तभी दुल्हन स्टेज पर आती है और वो जाकर दूल्हे की गोद में ही बैठ जाती है।
ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं और हंसने लगते हैं। लोगों को दुल्हन का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।