''काला चश्मा'', ''कार में म्यूजिक बजा'', ''आज ब्लू है पानी-पानी'' जैसे धमाकेदार गानों को आवाज देने वाली जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। नेहा राइसिंग स्टार सिंगर रोहनप्रीत सिंह की दुल्हनिया बनेंगी।
23 Oct, 2020 09:03 AMमुंबई: 'काला चश्मा', 'कार में म्यूजिक बजा', 'आज ब्लू है पानी-पानी' जैसे धमाकेदार गानों को आवाज देने वाली जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। नेहा राइसिंग स्टार सिंगर रोहनप्रीत सिंह की दुल्हनिया बनेंगी।
दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नेहा की शादी की रस्में भी शुरु हो गईं हैं। हाल ही में नेहा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नेहा हाथों पर रोहनप्रीत सिंह के नाम की मेहंदी लगाती दिख रही हैं।
तस्वीरों में नेहा के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। दिल्ली के मशहूर राजू मेहंदी वाला की टीम ने नेहा कक्कड़ के हाथों पर शादी की मेहंदी रचाई है।
राजू मेहंदी वाला ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीरों साझा करते हुए लिखा है-नेहा कक्कड़ जैसी शानदार सिंगर के हाथों पर ब्राइडल मेहंदी रचाना हमारे लिए वाकई गर्व की बात है। जैसे ही नेहा कक्कड़ की ये तस्वीरें सामने आईं तो उनके फैंस शादी की बधाई देने लगे।
नेहा अपने पूरे परिवार के साथ 22 अक्टूबर को दिल्ली पहुंची हैं। इस दौरान की वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी। वीडियो में नेहा और उनके बहन-भाई संग अन्य लोग फ्लाइट में बैठे हुए हैं। सभी के हाथों में कॉफी है।नेहा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- चलो #NehuPreet की वेडिंग। नेहा कक्कड़ की शादी दिल्ली में होनी है लेकिन वेन्यू और डेट कंफर्म नहीं है। हालांकि सूत्रों के अनुसार नेहा 24 अक्टूबर को दुल्हन बनेंगी और 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ के होटल द अमलतास में रिसेप्शन पार्टी होगी।
बता दें कि नेहा के होने वाले पति रोहनप्रीत सिंह ने 2007 में फेमस रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो वो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली।