main page

प्री वेडिंग फंक्शन एंजाॅय कर मुंबई लौटी ऋचा, प्लाजो सूट...माथे पर बिंदी..हाथों में मेहंदी...Bride To Be ऋचा का दिखा स्टनिंग लुक

Updated 04 October, 2022 07:59:11 AM

बी-टाउन के गलियारों में इस समय ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की खबरें ही छाईं हुईं हैं।  लंबे समय तक डेट करने वाला यह जोड़ा आखिरकार मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 29 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दोनों की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रही थी। मेहंदी से लेकर संगीत तक सभी फंक्शन यहां हुए।

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की खबरें ही छाईं हुईं हैं।  लंबे समय तक डेट करने वाला यह जोड़ा आखिरकार मुंबई में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 29 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में दोनों की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रही थी। मेहंदी से लेकर संगीत तक सभी फंक्शन यहां हुए।

Bollywood Tadka

उनकी तस्वीरें भी आउट हुईं और निसंदेह वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अब प्री वेडिंग जश्न मनाकर Bride To Be मुंबई वापस आ गई हैं।

Bollywood Tadka

सोमवार रात ऋचा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ऋचा एथनिक आउटफिट में नजर आईं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड कुर्ते के साथ मैचिंग पैंटकट प्लाजो पैंट पहना था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। ऋचा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी,झुमके ऋचा के लुक को पूरा कर रहे थे।

Bollywood Tadka

काला चश्‍मा लगाए अली फजल की होने वाली दुल्‍हनिया का स्‍वैग देखने लायक है। मुंबई एयरपोर्ट पर ऋचा का बुके से स्‍वागत किया गया। इस दौरान उन्‍होंने फोटोग्राफर्स को कई पोज भी दिए। उनके चेहरे की चमक उनकी खुशी बयां कर रही है कि अपने प्रेम को शादी के मंजिल तक पहुंचाना सभी की किस्‍मत में नहीं हो पाता है।

Bollywood Tadka

ऋचा और अली छह अक्‍टूबर को मुंबई में सात फेरे लेंगे। उसके बाद एक ग्रैंड रिसेप्‍शन भी देंगे। मेहमानों की लिस्‍ट काफी लंबी-चौड़ी है।

Bollywood Tadka

ऋचा और अली पहली बार फुकरे के सेट पर मिले थे। तब से वे रिलेशनशिप में हैं। दोनों फुकरे 3 में भी नजर आएंगे जो शादी के बाद कपल की पहली फिल्म होगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Bride-to-beRicha ChadhaspottedairportMehendiAli FazalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...