main page

सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से फरार अपराधी

Updated 10 October, 2019 08:42:33 AM

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 20 साल से सलमान के बंगले की देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है।  मुंबई पुलिस बीते 29 साल से इसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक सलमान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बुधवार को बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 20 साल से सलमान के बंगले की देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है।  मुंबई पुलिस बीते 29 साल से इसकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक सलमान के गोराई स्थित बंगले से गिरफ्तार इस शख्स का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। 62 साल के इस शख्स के यहां काम करने की सूचना पुलिस को अपने एक गुप्तचर से मिली।

Bollywood Tadka,salman khan image, salman khanphoto, salman khan picture

 

पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पूरी योजना बनाकर सलमान के घर पर धावा बोला। वहीं पुलिस को आते देख राणा ने बंगले से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उस वक्त घर को चारों तरफ से घेर था, जिसके चलते वह वहां से भाग नहीं पाया। 

Bollywood Tadka,salman khan image, salman khanphoto, salman khan picture

 

क्या था मामला 

 

पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया और उसके बाद से लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। जब राणा पेशियों पर भी अदालत नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो गया। राणा के अचानक शहर से गायब हो जाने के बाद भी मुंबई पुलिस उसकी लगातार जानकारी हासिल करती रही और दो दिन पहले ही राणा के एक आलीशान बंगले में मौजूद होने की जानकारी मिली।

Bollywood Tadka,salman khan image, salman khanphoto, salman khan picture

पुलिस जब मुखबिर की निशानदेही पर मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि ये बंगला सलमान का है। लेकिन, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना सलमान को बताए बंगले पर छापा मारा और राणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सलमान से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है ताकि पता चल सके कि राणा उनके संपर्क में कब, कैसे और किसके जरिए आया।

Bollywood Tadka,salman khan image, salman khanphoto, salman khan picture

काम की बात करें तो सलमान ने हाल ही में फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप, माही गिल जैसे कई स्टार्स हैं। फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

: Smita Sharma

caretakersalman khanbungalowarrestedpolice29 year old robbery caseBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...