साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े अपने उपर हुए हमले को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने उपर हमला करने और गाली गलौच करने के आरोप में कांग्रेस नेता कविता रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संयुक्ता ने आरोप लगाया कि कविता ने उनकी लज्जा भंग की और उनपर हमला किया।
08 Sep, 2020 03:53 PMमुंबई. साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस संयुक्ता हेगड़े अपने उपर हुए हमले को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने उपर हमला करने और गाली गलौच करने के आरोप में कांग्रेस नेता कविता रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संयुक्ता ने आरोप लगाया कि कविता ने उनकी लज्जा भंग की और उनपर हमला किया। जिसके तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कविता रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि कांग्रेस नेता ने आक्रामक तरीके से पेश आने के लिए ट्विटर पर माफी मांगी थी। रेड्डी ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, ''मैंने हमेशा ‘मोरल पुलिसिंग का विरोध किया है। बहस के बाद मैंने आक्रामक बर्ताव किया, यह गलती थी।'' ''एक जिम्मेदार नागरिक और प्रगतिशील महिला होने के नाते मैं संयुक्ता हेगड़े और उनके दोस्तों से माफी मांगती हूं।''
बता दें संयुक्ता हेगड़े और उनके दोस्तों पर शुक्रवार को हमला किया गया था। जब वह बेंगलुरू के पार्क में कसरत कर रहे थे। जिसके तहत एक्ट्रेस ने कविता रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।