main page

'कोई मिल गया' एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मामला दर्ज, राह चलते शख्स को कार से मारी टक्कर

Updated 07 September, 2021 10:27:16 AM

''कोई मिल गय एक्टर रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर एक व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति को कूपर हाॅस्पिटल में एडमिड करवाया गया है। एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी से शख्स को टक्कर मार दी। जत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलि

मुंबई: 'कोई मिल गया 'एक्टर रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर एक व्यक्ति को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति को कूपर हाॅस्पिटल में एडमिड करवाया गया है। एक्टर ने खुद बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी से शख्स को टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने शख्स के परिवार को आश्वासन दिया है कि वह उनका पूरा ट्रीटमेंट कराएंगे। इसके बाद एक्टर वहां से चले गए।

Bollywood Tadka

रिपोर्ट के मुताबिक डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मिलिंद ने कहा-'रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। जो डॉक्टर शख्स का इलाज कर रहे हैं उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी कंडिशन काफी क्रिटिकल है और उन्हें सिर पर चोट लगी है। वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उन्हें खून की जरूरत है।'

Bollywood Tadka

वहीं विक्टिम की पत्नी ने कहा-'ये हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ जब मेरे पति काम से वापस आ रहे थे और उन्होंने शराब पी हुई थी। जब मेरे पति सड़क क्रॉस कर रहे थे तब रजन ने उन्हें टक्कर मार दी। मेरे पति गिर गए और उन्हें चोट लग गई।'

Bollywood Tadka

रजत बेदी एक्टर और टेलीविजन निर्माता हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। राज बेदी ने कोई मिल गया,रक्त,खामोश... खौफ की रात रॉकी-दी रिबल समेत लगभग 40 फिल्मों में काम किया है। वह जानी दुश्मन में सन्नी देओल और सुनील शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं।


 

 

 

 

Content Writer: Smita Sharma

Case registeredRajat BediBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...