main page

बाॅलीवुड से लेकर टीवी तक इन स्टार्स ने साल 2018 में रचाई शादी

Updated 24 December, 2018 04:37:19 PM

साल 2018 बाॅलीवुड और टीवी की कई जोड़ियों को लिए बेहद खास रहा। इस साल बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई टीवी सिलेब्स को उनका हमसफर मिला जिनके साथ उन्होंने सातों जन्म एक- साथ रहने की कसमें खाईं।

मुंबई: साल 2018 बाॅलीवुड और टीवी की कई जोड़ियों को लिए बेहद खास रहा। इस साल बॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई टीवी सिलेब्स को उनका हमसफर मिला जिनके साथ उन्होंने सातों जन्म एक- साथ रहने की कसमें खाईं । अगर हम बाॅलीवुड स्टार्स की बात करें तो इस साल सोनम कपूर,नेहा धूपिया,दीपिका पादुकोण जैसे कई जाने माने नाम शादी के बंधन में बंधे। वहीं बात की जाए टीवी जगत के सितारों की तो इस साल दीपिका कक्कड, रूबीना दिलाइक, प्रिंस नरूला और गौतम रोड़े, कपिल,पारुल चौहान जैसे कई जाने माने नाम ने शादी रचाई। आज हम आपको इस पैकेज में आपके उन्हीं पसंदीदा स्टार और उसके जीवनसाथी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

1. सोनम कपूर- आनंद अहूजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। आनंद एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। इनकी शादी से लेकर रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फैंस ने उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया। 

Bollywood Tadka

2. नेहा धूपिया- अंगद बेदी

 

एक्ट्रेस नेहा ने भी इसी साल 10 मई को एक्टर अंगद बेदी के साथ सिख धर्म के अनुसार प्राइवेट सेरेमनी की। वहीं नेहा ने कुछ समय पहले बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मेहर रखा गया। 

Bollywood Tadka

3.हिमेश रेशमिया- सोनिया कपूर

 

सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने भी इसी साल 12 मई को गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया।

Bollywood Tadka

4. मिलिंद सोमन-अंकिता कंवर 

 

एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इसी साल 22 अप्रैल को अंकिता कंवर से शादी की। शादी के बाद दोनों की यूनिक फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। बता दें कि इन दोनों पती पत्नी की उम्र में काफी ज्यादा डिफरेंस है। अंकिता मिलिंद से 26 साल छोटी है। 

Bollywood Tadka

5. श्रिया सरन-एंड्रे कोशि

 

एक्ट्रेस श्रिया सरन भी इसी साल 12 मार्च को रशियन बॉयफ्रेंड एंड्रे कोशि के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने उदयपुर में शादी की। 

 

Bollywood Tadka

6. महाक्षय चक्रवर्ती- मदालसा शर्मा

 

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने इस साल जुलाई में एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की थी। दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मदालसा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Bollywood Tadka

7. दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नंवबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। दोनों कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी के बाद पहले बैंगलूर, फिर मुंबई में दो रिसेप्शन किए। 

Bollywood Tadka

8. प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। फैंस ने उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया। प्रियंका और निक ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया और दूसरा रिसेस्शन मुंबई में दिया। वहीं दोनों जनवरी में एक और रिसेप्शन कर सकते हैं। 

Bollywood Tadka

9. श्वेता त्रिपाठी-चैतन्य शर्मा

'मसान' जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने इसी साल  चैतन्य शर्मा से गोवा में जाकर सात फेरे लिए। बता दें कि ये दोनों 5 साल रिलेशन में थे जिसके बाद इन्होंने अपने रिश्तों को एक नया नाम देते हुए शादी कर ली।

Bollywood Tadka

10.गौतम रोड़े-पंखुड़ी अवस्थी

टीवी एक्टर गौतम रोड़े ने पंखुड़ी को काफी लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद उन्होंने 5 जनवरी 2018 को शादी की। 

 

Bollywood Tadka

11. दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इसी साल 22 फरवरी को शोएब से भोपाल में शादी की थी। सोशल साइट पर दोनों की तस्वीरों को काफी पसंद किया गया।

Bollywood Tadka

12. रोशेल रॉव- कीथ सिकेरा

'बिग बॉस 9' का हिस्सा रह चुके कपल रोशेल रॉव और कीथ सिकेरा अपने अद्भुत केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। अपने रिश्ते को और मजबूत बनाते हुए इन दोनों 3 मार्च शादी कर ली।

Bollywood Tadka

13. नेहा सक्सेना-शक्ति अरोड़ा

टीवी पॉपुलर एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्‍सेना के साथ 6 अप्रेल को तरीके से गुपचुप शादी की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 4 साल पहले सगाई की थी। इस सीक्रेट वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 

Bollywood Tadka

14. रुबिना दिलाइक- अभिनव शुक्ला

एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक ने इसी साल जून में बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। दोनों ने शिमला जाकर शादी रचाई। 

Bollywood Tadka

15. एकता कौल-सुमित व्यास

टीवी एक्ट्रेस एकता कौल ने फिल्म वीरे दी वेडिंग फेम एक्टर सुमित व्यास से इसी साल सितंबर में शादी की। एकता और सुमित लंबे समय से डेट कर रहे थे। शादी के दिन एकता बेहद खूबसूरत नजर आईं।

Bollywood Tadka

16. युविका चौधरी-प्रिंस नरुला 

टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी 12 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पंजाबी अंदाज मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। वहीं चंडीगढ़ में दोनों का ग्रेंड रिस्प्शन पार्टी हुई जहां कई स्टार्स पहुंचे।

 

Bollywood Tadka

17. कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने जालंधर के कबाना होटल में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। इसके बाद दोनों ने अमृतसर नें रिसेप्शन दिया।   

Bollywood Tadka

18.पारुल चौहान-चिराग ठक्कर

 

एक्ट्रेस पारुल चौहान ने 12 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड चिराग ठक्कर के साथ मुंबई के इस्कोन मंदिर में शादी रचाई। पारुल की चिराग ठक्कर से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2015 में मुलाकात हुई थी। खास बात यह है कि चिराग ने कभी पारुल को प्रपोज नहीं किया। वे दोनों दोस्त बने रहे और धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझने लगे। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

19. ईशा अंबानी- आनंद पीरामल

 

दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटिलीया में हुई। इस शादी में बाॅलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं थी। 

Bollywood Tadka

20. श्वेता बसु प्रसाद- रोहित मित्तल

 

एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने 13 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल के साथ बंगाली रीति रिवाज में शादी की। दोनों मने सीक्रेेट मैरिज की। इस शादी में दोनों के घरवालों के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। 

Bollywood Tadka

21. दिनेश विजान- प्रतिमा तंवर 

 

फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने भी 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड प्रतिमा तंवर के साथ सात फेरे लिए। दोनों ने सीक्रेट मैरिज की। इस शादी में बाॅलीवुड की कुछ हस्तियां ही शामिल थी। 

Bollywood Tadka

22.सायशा-अमित देसाई 

 

बॉलीवुड की फेमस सिंगर अलका याग्निक की बेटी सायशा भी इसी साल शादी के बंधन में बंधी। सायशा ने 12 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड अमित देसाई संग सात फेरे लिए है। 

Bollywood Tadka

23. अदिति गुप्ता- कबीर चोपड़ा

टीवी सीरियल 'काल भैरव रहस्य 2' की एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने भी 12 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड कबीर चोपड़ा संग शादी रचाई। इस दौरान उन्होंने लाइट गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था, वहीं कबीर ने भी लाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे। टीवी इंडस्ट्री से कई स्टार्स अदिती की शादी में पहुंचे थे। दृष्टि धामी, अर्जुन बिजलानी, अनीता हसनंदानी, करण पटेल, आमिर अली और गौतम रोडे समेत कई सितारे पहुंचे। 

Bollywood Tadka

24. रघु राम-नताली डि लुसियो

 

MTV के सुपरहिट रिएलिटी शो 'Rodies' को सालों तक जज करने वाले रघु राम ने 12 दिसंबर को गोवा में समुद्र किनारे 14 साल छोटी सिंगर और गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से शादी की। दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की है। इसके अलावा दोनों ने क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। यह रघुराम की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी, जो कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली।

 

: Konika

sonam kapoor hindi newsdeepika padukone hindi newscelebritiesmarried2018neha dhupia hindi newspriyanka chopra hindi newsprince narula hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipLatest Television Hindi NewsTV Celebs Actors Gossip News

loading...