main page

अपने फैन ने बेइंतहा मोहब्बत कर शादी के बंधन में बंधे ये 4 सुपरस्टार्स

Updated 16 September, 2018 12:33:37 PM

बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैंस का नाता काफी पुराना है। ये रिश्ता काफी गहरा भी होता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सुपरस्टार से बहुत प्यार करते है, ये सुपरस्टार्स कहीं भी जाएं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। जहां आम जनता इन स्टार्स की फैन होती है, वहीं इंडस्ट्री के भी कई सितारों का एक-दूसरे पर प्यार होता है।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैंस का नाता काफी पुराना है। ये रिश्ता काफी गहरा भी होता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सुपरस्टार से बहुत प्यार करते है, ये सुपरस्टार्स कहीं भी जाएं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है। जहां आम जनता इन स्टार्स की फैन होती है, वहीं इंडस्ट्री के भी कई सितारों का एक-दूसरे पर प्यार होता है। आज हम आपको उन सेलेब्स से मिलवाने वाले हैं, जिन्हें मौका मिला अपने सपनों के स्टार्स के साथ जिंदगी गुजारने का।

 

Bollywood Tadka

 

राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया


डिंपल महज 16 साल की थी जब उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी। राजेश डिंपल से 15 साल बड़े थे। डिंपल राजेश खन्ना की फैन थी उन्होंने लगभग उनकी सारी फिल्मों को ना जाने कितनी बारी देखा था। डिंपल के ख्वाब को पंख तब लगे जब उनके सपनों के सौदागर राजेश खन्ना ने खुद शादी के लिए प्रपोज किया।

 

Bollywood Tadka


दिलीप कुमार-सायरा बानो


बचपन से सायरा बानो दिलीप साहब की फैन थीं। वो उनकी फ़िल्में देख कर ही बड़ी हुई थीं। जब दिलीप कुमार साहब ने सायरा बानो को शादी के लिए प्रपोज किया तब वो उन्हें मना ही नहीं कर पाईं और अक्टूबर 1966 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 

Bollywood Tadka

 

मयूर माधवानी-मुमताज़

बिज़नेस टायकून मयूर माधवानी एक्ट्रेस मुमताज़ के फैन थे। उनकी खूबसूरती और डांसिंग स्किल ने मयूर का दिल जीत लिया था। मयूर ने मुमताज़ से 1974 में शादी का प्रस्ताव रखा जिसे मुमताज़ मना नहीं कर पाई।

 

Bollywood Tadka


जीतेंद्र-शोभा कपूर


जीतेंद्र के गुड लुक्स और डांस का हर कोई दीवाना था। बॉलीवुड में हर एक एक्ट्रेस जीतेंद्र की दीवानी थी। शोभा कपूर उन दिनों ब्रिटिश एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस काम कर रही थीं और जीतेंद्र की फैन हुआ करती थीं। शोभा का ख्वाब तब पूरा हुआ जब जीतेंद्र ने उनसे 1974 में शादी रचाई।
 

: Konika

celebritiesfansdilip kumarsaira banuJeetendrashobha kapoorMayur MadhvaniMumtaz

loading...