main page

अब केंद्र से भी उठी सुशांत के लिए CBI जांच की मांग, मंत्री रामदास अठावले बोले-'नहीं है मुंबई पुलिस पर विश्वास'

Updated 16 August, 2020 12:28:22 PM

सुशांत सिंह राजपूत के  कथित सुसाइड मामले को 2 महीना हो गए है लेकिन मामले की सच्चाई अब तक किसी के सामने नहीं आई है। इस केस को सुलझाने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। जिसके लिए कई तरह के कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं।  अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सुशांत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार जहां मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ है।

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के  कथित सुसाइड मामले को 2 महीना हो गए है लेकिन मामले की सच्चाई अब तक किसी के सामने नहीं आई है। इस केस को सुलझाने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। जिसके लिए कई तरह के कैंपेन भी चलाए जा रहे हैं।  अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। सुशांत के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार जहां मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ है।

Bollywood Tadka

वहीं बिहार की नीतिश सरकार लगातार मामले की सीबीआई जांच की पैरवी कर रही है। बिहार सरकर को केंद्र सरकार का भी समर्थन मिल रहा है। पहले जहां इस मामले में केवल केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ही आगे आए थे।

Bollywood Tadka

अब केंद्र सरकार के एक और मंत्री ने सीबीआई जांच का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- 'सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच होनी ही चाहिए। जब तक CBI जांच नहीं होगी कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में इतने दिन लगाए हैं। इस केस में हमारा मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं है।'

Bollywood Tadka

रामदास अठावले के बयान में मुंबई पुलिस को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ रूप से कहा है कि अब मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं रहा है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई पुलिस इस मामले में कितनी गैरजिम्मेदार नजर आ रही है।

Bollywood Tadka

बता दें कि इससे पहले भी सुशांत केस में मुंबई पुलिस की जांच सवालों के घेरे में रही है। मुंबई पुलिस ने अब तक जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की है। मुंबई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही इस मामले को सुसाइड का नाम दे दिया। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे थे। शुरुआत से इसे केवल नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा था जिसके खिलाफ सुशांत के फैंस हमेशा से ही रहे हैं। एक महीने की जांच में मुंबई पुलिस के हाथ कोई भी सबूत नहीं लगा था। लेकिन जब से सुशांत के परिवार ने मामले को लेकर बिहार में रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से मामले में अब आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल सीबीआई और ईडी इस केस की जांत करने में लगी है। 

: Smita Sharma

central ministerramdas athawalecbi investigationsushant singh rajputdeath caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...