एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों बी-टउन की इंडस्ट्री से दूर अपनी मैरिड और मदरहुड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही हैं। चारू और राजीव ने बीते साल नवंबर में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा। कपल अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं अब जियाना 5 महीने की हो गईं। ऐसे में चारू ने
19 Apr, 2022 11:37 AMमुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों बी-टउन की इंडस्ट्री से दूर अपनी मैरिड और मदरहुड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रही हैं। चारू और राजीव ने बीते साल नवंबर में एक बेटी का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा।
कपल अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करता रहता है। वहीं अब जियाना 5 महीने की हो गईं। ऐसे में चारू ने पति राजीव के साथ मिलकर बेटी का अन्नप्राशन करवाया (बंगाली में, जिसे मुखे भट्ट के नाम से जाना जाता है)।
इस सेरेमनी में बच्चे के मामा पूजा करने के बाद बच्चे को पहला चावल खिलाते हैं। इस सेरेमनी का वीडियो में चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
लुक की बात करें तो इस पूजा के लिए चारू ने पिंक कलर की साड़ी कैरी की। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और हार से कंप्लीट किया था। मांग में सिंदूर सजाए चारू प्यारी लग रही हैं। वहीं राजीव कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। जियाना की बात करें तो वह पिंक फ्राॅक में क्यूट दिखीं।
इस दौरान चारू ने बताया कि अन्नप्राशन पर जियाना को बुआ सुष्मिता बेहद ही खूबसूरत सा गिफ्ट मिला। सुष्मिता ने भतीजी को चांदी का एक छोटा कटोरा, कांच और एक चम्मच दिया। चांदी के बर्तन पर 'बुआ की जान' लिखा गया था।
बता दें कि इंडस्ट्री से दूर चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में चारू ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया।
चारू असोपा ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग शादी रचाई थीं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए। लेकिन कुछ समय बाद दोनों में सब ठीक हो गया। कपल ने 1 नवंबर 2021 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद फिर दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आईं लेकिन कपल ने बेटी की पहली होली पर तस्वीरें शेयर कर अपने अलग होने की खबरों को गलत साबित किया।