मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव के बाद अब टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन एक बार फिर साथ आ गए हैं। कपल ने बेटी की परवरिश के लिए अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। पैचअप होने के बाद कपल हाल ही में बेटी के साथ वेकेशन पर रवाना हुआ था जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। वहीं अब चारु ने बेटी जियाना के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
14 Sep, 2022 04:02 PMमुंबई: मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव के बाद अब टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन एक बार फिर साथ आ गए हैं। कपल ने बेटी की परवरिश के लिए अपने रिश्ते को एक और मौका दिया। पैचअप होने के बाद कपल हाल ही में बेटी के साथ वेकेशन पर रवाना हुआ था जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थीं। वहीं अब चारु ने बेटी जियाना के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों के जरिए चारु ने अपनी नन्हीं सी गुड़िया को उनकी जान और दुनिया बताया। शेयर की तस्वीरों में चारु ब्लैक लूज शर्ट और व्हाइट शाॅर्ट में कूल दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में भी चारु खूबसूरत दिखीं।
वहीं नन्हीं जियाना पिंक टाॅप और डेनिम शाॅर्ट में नजर आईं। इसके साथ ही जियाना ने पिंक हेयरबैंड लगाया है। मां की गोद में कैद जियाना एक दम डाॅल सी लग रही हैं। चारु ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा-मेरी जान मेरी दुनिया। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। मां-बेटी की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि इंडस्ट्री से दूर चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने YouTube चैनल पर व्लाॅग शेयर कर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में चारू ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया।