बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच पिछले काफी दिनों से अनबन चल रही है। यही नहीं बात तलाक तक पहुंच भी चुकी थी। लेकिन दोनों के बीच सहमति बन गई है और वह अब साथ रहने के लिए तैयार हैं। चारु अपने ससुराल में वापस आ गई है। जी, हां आपने ठीक पढ़ा। ऐसा हम यूं नहीं बोल रहे हैं। कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
31 Aug, 2022 04:18 PM मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच पिछले काफी दिनों से अनबन चल रही है। यही नहीं बात तलाक तक पहुंच भी चुकी थी। लेकिन दोनों के बीच सहमति बन गई है और वह अब साथ रहने के लिए तैयार हैं। चारु अपने ससुराल में वापस आ गई है। जी, हां आपने ठीक पढ़ा। ऐसा हम यूं नहीं बोल रहे हैं। कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों की अपनी फैमिली के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, चारू और राजीव की बेटी जियाना की ये पहली गणेश चतुर्थी है। ऐसे में कपल ने अपने गिले शिकवे मिटा इस त्योहार को एक साथ सेलिब्रेट किया।
कपल ने धूमधाम से अपने घर बप्पा का स्वागत किया। इन तस्वीरों में चारु और राजीव अपनी बेटी जियाना के साथ खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान चारू की सास शुभ्रा सेन भी दिख रही हैं।
लुक की बात करें तो चारू कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। चारू ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया है। बालों का बन बनाकर चारू ने उस पर गजरा लगाया है।
माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और सिंदूर सजी मांग चारू के लुक को चार-चांद लगा रही हैं। वहीं राजीव गोल्डन कुर्ते में हैंडमस लग रहे हैं। नन्हीं जियाना मल्टीकलर की फ्राॅक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
इन तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि बप्पा ने आते ही सेन परिवार के विघ्न को हर लिया है। फैंस राजीव चारू की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
चारु असोपा ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाईराजीव सेन से साल 2019 में शादी की थी। 2020 में उनके बीच रिश्ता काफी तनाव भरा रहा था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे संभाल लिया था। 2021 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम कपल ने ज़ियाना रखा है। इस साल की शुरुआत से ही दोनों के बीच फिर अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद जून 2022 में खुद चारु ने इसकी पुष्टि की थी कि वह राजीव से आधिकारिक रूप से तलाक लेने वाली हैं।