छिछोरे के ट्रेलर में सात दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज खत्म जाने के बाद अलग परिस्थिति में रीयूनियन होते है।
04 Aug, 2019 06:33 PM
तड़का टीम। कॉलेज के दिनों में दोस्तों के साथ की गई मस्ती, नया पनपता प्यार कुल मिलाकर आपको कॉलेज के अच्छे-पुराने दिनों की याद दिला देगा Friendship Day पर रिलीज हुआ फिल्म 'छिछोरे' का ट्रेलर-
इस फिल्म में आपको सुशांत सिंह राजपूत बिल्कुल अलग ही अवतार में नजर आएंगे। वहीं, श्रद्धा कपूर कॉलेज की एक ऐसी लड़की का किरदार प्ले करती हुई आपको नजर आएंगी, जिस पर हर कोई फिदा रहता है। फिल्म के ट्रेलर में दोस्ती का असली मतलब क्या होता है उसे साफ दर्शाया गया है।
छिछोरे के ट्रेलर में सात दोस्तों की कहानी है जो कॉलेज खत्म जाने के बाद अलग परिस्थिति में रीयूनियन होते है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर माया और सुशांत सिंह राजपूत एनी नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 6 सितम्बर को रिलीज होगी।
यह फिल्म पहले साहो के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म एक हफ्ते बाद 6 सितंबर को रिलीज होगीl इस फिल्म को अक्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट, आदि बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी हैंl फिल्म के ट्रेलर को लोग सोशल मीडिया पर जमकर पसंद भी कर रहे हैंl