कन्नड़ फिल्म के सुरस्टार चिरंजीवी सर्जा बीते साल 7 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे। चिरंजीवी के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वहीं आज 7 जून 2021 को इस दिल दहला देने वाली घटना को एक साल हो गया है। चिरंजीवी ने जब दुनिया को अलविदा कहा तब उनकी पत्नी मेघना राज 5 महीने की गर्भवती थीं। चिरंजीवी का परिवार आज भी इस सदमें से बाहर नहीं आ पाया है। एक्टर की पत्नी मेघना राज 5 महीने की गर्भवती थीं जब चिरंजीवी का निधन हो हुआ। पति की पहली बरसी पर मेघना काफी भावुक हुईंं।
07 Jun, 2021 03:05 PMमुंबई कन्नड़ फिल्म के सुरस्टार चिरंजीवी सर्जा बीते साल 7 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे। चिरंजीवी के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वहीं आज 7 जून 2021 को इस दिल दहला देने वाली घटना को एक साल हो गया है। चिरंजीवी ने जब दुनिया को अलविदा कहा तब उनकी पत्नी मेघना राज 5 महीने की गर्भवती थीं। चिरंजीवी का परिवार आज भी इस सदमें से बाहर नहीं आ पाया है।
एक्टर की पत्नी मेघना राज 5 महीने की गर्भवती थीं जब चिरंजीवी का निधन हो हुआ। पति की पहली बरसी पर मेघना काफी भावुक हुईंं। उन्होंने इंस्टा पर पति के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में चिरंजीवी और मेघना मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए मेघना ने कैप्शन में लिखा है कि - 'हम।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान मेघना ने 6 जून की रात को याद करते हुए कहा- 'एक चीज जो मेरे साथ सबसे ज्यादा रहती है, वह यह है कि कैसे 6 जून, 2020 की रात, मैं गहरी नींद में थी जबकि चिरंजीवी अभी भी जाग रहे थे।
रात के किसी समय, मैंने अपनी आंखें खोलीं, केवल यह देखने के लिए कि वह था बस मुझे देख मुस्कुरा रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि वह क्या सोच रहे थे और उन्होंने 'कुछ नहीं' कहा। उस रात उनके चेहरे पर नजर हमेशा मेरे साथ रहेगी और मैं हर एक दिन इसके बारे में सोचती हूं।'
बता दें कि चिरंजीवी और मेघना ने एक लंबे रिश्ते में रहने के बाद 22 अक्टूबर, 2017 को सगाई कर ली थी। सगाई करने के 1 साल बाद कपल ने शादी रचाई। मेघना ने बीते साल 22 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। मेगना अब चिरंजीवी की आखिरी निशानी के साथ अपनी जिंदगी बिता रही हैं।