जब 2020 को अलविदा कहते हुए लोग 2021 का स्वागत कर रहे थे, तो हमें अपने साथ और आस-पास सब कुछ ठीक और अच्छा होने की उम्मीद कर रहे हैं। साल 2020 की तरह ये साल री और निराशाजनक खबरें लेकर ना आए लेकिन केवल एक महीने में कुछ मौतों के साथ, 2021 की तुलना 2020 से शुरू हो गई। हाल ही में बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुख भरी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर की मां ने दुनिया को कह दिया है।गीता की मां ने 12 जनवरी, 2021 को अंतिम सांस ली और आज एक महीने के बाद गीता ने इस दुखद खबर को शेयर किया।
14 Feb, 2021 02:12 PMमुंबई: जब 2020 को अलविदा कहते हुए लोग 2021 का स्वागत कर रहे थे, तो हमें अपने साथ और आस-पास सब कुछ ठीक और अच्छा होने की उम्मीद कर रहे हैं। साल 2020 की तरह ये साल री और निराशाजनक खबरें लेकर ना आए लेकिन केवल एक महीने में कुछ मौतों के साथ, 2021 की तुलना 2020 से शुरू हो गई। हाल ही में बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुख भरी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर गीता कपूर की मां ने दुनिया को कह दिया है।
गीता की मां ने 12 जनवरी, 2021 को अंतिम सांस ली और आज एक महीने के बाद गीता ने इस दुखद खबर को शेयर किया। गीता ने मां को याद कर इमोशन पोस्ट लिखा। इसके साथ ही उन्होंने बताया किमहामारी की परिस्थिति के कारण यह बात निजी स्तर पर रखी और वह शांत बनी रहीं।
गीता ने मां की तस्वीर की साथ लिखा-'और यूं ही पहले ही एक महीना हो चुका है... जो लोग उनको जानते थे, उनको प्यार करते थे, उन्हें पता होगा कि पिछले कुछ सालों में वह एक कठिन यात्रा पर थीं, लेकिन आखिरकार उन्हें शांति मिल गई है ... वह आगे अपनी सबसे अच्छी यात्रा पर हैं और मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थना में रखें। जैसे उन्होंने हमेशा उन सभी लोगों के लिए किया जो उनके संपर्क में आए थे। रानी कपूर- जन्म: 04/03/50, मौत: 12/01/21'
मां के निधन पर चुप्पी साधने का कारण बताते हुए गीता ने लिखा- 'कोविड-19 की परिस्थिति के कारण हम चुप रहे और इस खबर को निजी स्तर तक सीमित रखा। जिन लोगों को पता था लेकिन उन्होंने फिर भी संयम बनाए रखा उनकी मैं खास तौर पर आभारी हूं ... उन लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें समय पर हम ये खबर नहीं दे सके। आपको बहुत सारा प्यार रानी कपूर की बेटी गीता कपूर।'कई सेलेब्स ने गीता कपूर के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें कि गीता अपनी मां के बेहद करीब थीं। एक बार इंडियाज बेस्ट डांस शो पर टेरेंस लुईस ने कहा था कि गीता अपनी मां की बहुत अच्छी देखभाल करती हैं और उनकी मां को उस पर गर्व है।