टीवी के मशहूर शो सीआईडी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। जिससे एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पैंस को दी है। पिता के निधन से दुखी वैष्णवी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पिता के बारे में लिखा, "एक गांव का लड़का जिसने ना सिर्फ बड़े सपने देखे बल्कि उसे पूरा भी किया। मेरे पिता ने शिक्षण क्षेत्र में भी उल्लेखनी
13 Mar, 2021 12:13 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर शो सीआईडी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। जिससे एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पैंस को दी है।
पिता के निधन से दुखी वैष्णवी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पिता के बारे में लिखा, "एक गांव का लड़का जिसने ना सिर्फ बड़े सपने देखे बल्कि उसे पूरा भी किया। मेरे पिता ने शिक्षण क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया। उन्होंने 8 डिग्रियां प्राप्त कीं। उनकी पढ़ाई के प्रति इच्छा बेहद प्रबल थीं। वे इस उम्र में आकर भी पढ़ाई कर रहे थे।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "63 साल के अपने जीवन में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे बहुत मेहनती थी। मुझे खुशी है कि मैं उनकी बेटी बनकर आई और उनसे बहुत कुछ सीखा। मैं आगे चलकर भी उनके दिखाए गए रास्ते पर ही चलने की कोशिश करूंगी। आप अब भी यहां हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और करती रहूंगा। 9 मार्च, 2021 को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया।
एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके करीबी दोस्त और फैंस कमेंट कर उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं।
बता दें वैष्णवी धनराज CID के अलावा महाभारत, ससुराल सिमर का और सीरियल कसौटी जिंदगी की जैसे कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।