main page

सिनेमैटोग्राफर के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, छोटे भाई के निधन के बाद अब खुद चल बसे गागरिन मिश्रा

Updated 09 September, 2020 04:24:57 PM

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। गागरिन का बीती रात मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। एक महीने के अंदर दो मौतों से उनके परिवार पर दुखों का पहा़ड़ टूट पड़ा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। गागरिन का बीती रात मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। एक महीने के अंदर दो मौतों से उनके परिवार पर दुखों का पहा़ड़ टूट पड़ा है। हाल ही में गागरिन के छोटे भाई देबेन मिश्रा का निधन हुआ था।

Bollywood Tadka


बीते दिनों गागरिन अपने छोटे भाई को अंतिम विदाई देकर लौटे थे। भाई के निधन से उनका गहरा धक्का लगा। मुंबई आने के बाद उन्हें दिल की धड़कन रुकने से उनका निधन हो गया। 

Bollywood Tadka


गागरिन कई मशहूर फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 1983 में फिल्म 'सौतन' से की थी जिसमें राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में गागरिन ने सहायक कैमरामैन की भूमिका निभाई। इसके बाद लगातार वह बेताब, लैला, लावा, अर्जुन, फासले, प्रीती, एक चादर मैली सी जैसी फिल्मों के साथ सहायक कैमरामैन के रूप में जुड़े रहे। गागरिन ने प्यार की जीत, राम अवतार, वारिस, तेजाब, इंसानियत, चांदनी, चालबाज, नरसिम्हा, अकेला, क्षत्रिय, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी सहायक कैमरामैन की भूमिका निभाई। 

: suman prajapati

CinematographerGagarin Mishrapassed awayBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...