main page

'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ऋतिक रोशन की मूवी ने 'कलंक' और 'उरी' को दी मात

Updated 22 July, 2019 12:55:59 PM

ऋतिक रोशन की फिल्म ''सुपर 30'' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में यह फिल्म 2019 की सबसे बड़ी 6वीं ओपनिंग वीक ग्रॉसर बन गई है।

बॉलीवुड तड़का टीम.  ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में यह फिल्म 2019 की सबसे बड़ी 6वीं ओपनिंग वीक ग्रॉसर बन गई है। 2019 में कई फिल्में रिलीज हुई, लेकिन 75 करोड़ की कमाई के साथ 'सुपर 3' अब टॉप 6 में आ गई है और इसने 'कलंक' जिसका बिजनेस फर्स्ट वीक में 73 करोड़, 'उरी' का 71 करोड़, अजय देवगन की 'दे-दे प्यार दे' 61 करोड़ और 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ़ झाँसी' के 58 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया है। 

Bollywood Tadka

हालांकि, सुपर 30  भारत में इस साल फर्स्ट वीक में कमाई करने वाली कुछ फिल्मों से काफी पीछे है। इनमें सलमान की 'भारत' 180 करोड़, 'कबीर सिंह' 134.42 करोड़, 'केसरी' 105.86 करोड़, 'गली बॉय' 100.3 करोड़ और कुल 'धमाल'  94.55 करोड़ शामिल हैं।

Bollywood Tadka

फिल्म की कहानी पर बात करें तो ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर 'सुपर 30'  बिहार के चर्चित गणितज्ञ आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड है।  आनंद कुमार ने अपना खुशहाल करियर छोड़कर, अपने प्यार को कुर्बान कर के 30 ऐसे बच्चों को आईआईटी के लिए पढ़ाया जो बिल्कुल ही साधन विहीन थे। 

 

Bollywood Tadka

 

: Smita Sharma

Super 30 Box Office CollectionsHrithik RoshanSuper 30collections of Super 30 Rs. 75.85 croreKalankUri  The Surgical StrikeDe De Pyaar DeManikarnika  The Queen of Jhansi

loading...