main page

भारत के नक्शे पर चलना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Updated 15 February, 2023 01:11:00 PM

फिल्म एक्टर अक्षय कुमार एक वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार करते नजर आए थे। इस दौरान वह ग्लोब पर चलते हुए दिखे थे। लेकिन जहां उनका पैर पड़ा था, उसके नीचे भारत का मैप था। भारत के नक्शे के अपमान में लोगों ने खूब आपत्ति जताई और अब एक अधिवक्ता ने छत्तीसगढ़ के गौरेला जिले स्थित पेंड्रा थाने में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्टर अक्षय कुमार एक वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार करते नजर आए थे। इस दौरान वह ग्लोब पर चलते हुए दिखे थे। लेकिन जहां उनका पैर पड़ा था, उसके नीचे भारत का मैप था। भारत के नक्शे के अपमान में लोगों ने खूब आपत्ति जताई और अब एक अधिवक्ता ने छत्तीसगढ़ के गौरेला जिले स्थित पेंड्रा थाने में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

 

 

अधिवक्ता वीरेन्द्र पंजाबी का कहना है कि अक्षय कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहन कर वीडियो किया गया है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। वीरेंद्र पंजाबी ने पत्र की प्रतिलिपि गृह मंत्रालय को भी भेजी है, जिसमें लिखा है- अक्षय कुमार उर्फ राजीव भाटिया निवासी प्राईम बीच जुहू मुंबई (महाराष्ट्र) के द्वारा अपने इंस्टाग्राम एवं गूगल, फेसबुक में एक वीडियो वायरल की गई है। जिसमे वह ग्लोबल मैप में जूता पहनकर भारत माता के नक्शे पर खड़े हुए हैं। उनका इस तरह से भारत माता के नक्शे में खड़ा होना भारतीय नक्शे का अपमान है। उनका यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय है। ऐसी स्थिति में अक्षय कुमार के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जाए। 

 

उन्होंने कहा कि नक्शे में खड़े हुए अक्षय कुमार की फोटो और वीडियो को डिलीट कराई जाए। इसके साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। 

 

Content Writer: suman prajapati

complaintfiledAkshay KumarwalkedIndian MapBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...