main page

निर्माता महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज, फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने का लगा आरोप

Updated 28 January, 2022 11:29:20 AM

फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। महेश की मराठी फिल्म ''नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा'' विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर महेश के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई है। महेश पर आरोप है कि उन्होंने अपनी नई मराठी फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है।

मुंबई. फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। महेश की मराठी फिल्म 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर महेश के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई है। महेश पर आरोप है कि उन्होंने अपनी नई मराठी फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। 

Bollywood Tadka
महेश के खिलाफ शिकायत क्षत्रिय मराठा सेवा ने की है। क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था ने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। डायरेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री आदि), 295 (सार्वजनिक रूप से अश्लील काम या शब्दों के लिए सजा), 34 (सामान्य इरादा) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में महेश के अलावा नरेंद्र, श्रेयंस हीरावत और एनएच स्टूडियोज को भी आरोपी बनाया है, जो फिल्म 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' के निर्माता हैं।

Bollywood Tadka
वकील डीवी सरोज ने इस शिकायत में कहा- 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' मराठी फिल्म को 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में महिलाओं और बच्चों को बहुत ज्यादा आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। महेश के खिलाफ शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस फिल्म में मौजूद सामग्री ने समाज में असामंजस्य पैदा किया था, जिसके परिणामस्वरूप पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

Bollywood Tadka

बता दें इस फिल्म में प्रेम धर्माधिकारी, वरद नागवेकर, छाया कदम, शशांक शेंडे, रोहित हल्दीकर, कश्मीरा शाह, उमेश जगताप, गणेश यादव, अतुल काले, अश्विनी कुलकर्णी, सविता मालपेकर और ईशा दिवेकर ने काम किया है। जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, तब भी राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से फिल्म में मौजूद बोल्ड व आपत्तिजनक सीन्स को सेंसर करने की मांग की गई थी। महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखा था। जानकारी के लिए बता दें महेश ने मराठी फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'वॉन्टेड', 'रेडी', 'दबंग', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'कांटे' जैसी फिल्में शामिल है।
 

Content Writer: Parminder Kaur

complaintfiledfilmmaker mahesh manjrekarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...