main page

रिलीज से पहले विवादों में घिरी शाहरुख की 'ZERO', सिख भावनाओं को आहत करने का आरोप

Updated 06 November, 2018 01:31:13 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘ज़ीरो’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दरअसल, दिल्ली से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शाहरुख और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मनजिंदर का आरोप है कि फिल्म ‘ज़ीरो’ के ज़रिए कथित तौर पर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है। ये शिकायत दिल्ली.

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘ज़ीरो’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। दरअसल, दिल्ली से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शाहरुख और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मनजिंदर का आरोप है कि फिल्म ‘ज़ीरो’ के ज़रिए कथित तौर पर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया है। ये शिकायत दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू के एस.एच.ओ को दी गई है। अकाली दल के विधायक ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उन्होंने निर्देशक आनंद एल राय और 'ज़ीरो' के अभिनेता शाहरुख खान को चिट्ठी भी लिखी है और उनसे आपत्तिजनक सीन को फिल्म से हटाए जाने की मांग की है।

 

 

 


बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। शाहरुख ने एक बड़े कार्यक्रम में फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया था। 'ज़ीरो' के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला, लेकिन अब तीन दिन बाद ही फिल्म विवादों में घिर गई है। इस फिल्म में शाहरुख ने बौआ सिंह नाम के एक छोटे कद के लड़के का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नज़र आएंगी। इनके अलावा तिग्मांशु धूलिया, ब्रिजेंद्र कालरा और ज़ीशान अय्यूब जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
 

: Konika

complaintagainstshahrukh khanzero

loading...