main page

Confrim! 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी Priyanka Choudhary, खूशी से झूमें फैंस

Updated 22 March, 2023 10:28:35 AM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, यह कन्फर्म हो गया है कि प्रियंका चौधरी  शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 में सबसे ज्यादा चर्चा बटौरने वाली कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी ही थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया। शो के खत्म होने के बाद से ही एक्ट्रेस काफी डिमांड में हैं। उनके फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। तो उनके लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। 

 

इस शो में नजर आएंगी प्रियंका
लगातार खबर थी कि प्रियंका 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आ सकती हैं। रोहित शेट्टी ने उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया है। लेकिन इस खबर पर कोई कन्फर्मेशन की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, यह कन्फर्म हो गया है कि प्रियंका चौधरी  शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस खबर से उनके फैंस झूम उठे हैं। 

ये सितारें भी बन सकते हैं शो का हिस्सा
बता दें कि, शो के लिए और 5 नाम सामने आए हैं। जिसमें अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा सनाया ईरानी और आसीम रियाज को भी अप्रोच किया गया था। हालांकि, अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

Content Editor: kahkasha

Priyanka Chahar ChoudharyKhatro Ke Khiladi 13Big Boss 13 FameAnkit GuptaRohit Shettyentertainment News

loading...