''बिग बॉस 13''खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया रियलिटी शो ''मुझसे शादी करोगे'' शुरू किया। शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर रचा जाएगा। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शहनाज और पारस से शादी रचाने आए कंटेस्टेंट एक मजेदार टास्क करते दिख रहे हैं।
24 Feb, 2020 02:45 PMमुंबई: 'बिग बॉस 13'खत्म होने के बाद मेकर्स ने नया रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' शुरू किया। शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का स्वयंवर रचा जाएगा। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में शहनाज और पारस से शादी रचाने आए कंटेस्टेंट एक मजेदार टास्क करते दिख रहे हैं।
वीडियो में पारस-शहनाज को सभी कंटेस्टेंट्स अनोखे अंदाज में इंप्रेस करते दिखेंगे। मुझसे शादी करोगे में पारस-शहनाज का दिल जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स ने खुलकर डांस किया।
लड़कियों ने अपने हुस्न का जलवा और अदाएं दिखाते हुए पोल डांस किया। दूसरी तरफ, लड़के गुलाब का फूल पकड़कर स्टंट परफॉर्म करते दिखेंगे।
शहनाज को इंप्रेस करने के लिए कॉमेडिन बलराज शर्टलेस तक हो गए। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर कर रहे हैं।
शो की बात करें तो इसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की रियल शादी नहीं होने जा रही है। ये शो बस एंटरटेनमेंट के लिए है।