main page

मुंबई पुलिस के इशारा पर हो रहा है सबकुछ! अब कूपर हाॅस्पिटल ने बिहार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार

Updated 01 August, 2020 02:36:02 PM

बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए अब पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। इब तक बिहार पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। हाल ही में पुलिस टीम ने दिल बेचारा फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से रात के दस बजे बयान लिया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए अब पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। इब तक बिहार पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। हाल ही में पुलिस टीम ने दिल बेचारा फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से रात के दस बजे बयान लिया। मुकेश छाबड़ा ने लंबे समय तक एसआईटी से बात की। इसके बाद टीम सुशांत कूपर म्युनिसिपल हाॅस्पिटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से मना कर दिया।

Bollywood Tadka

डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर अब उन्हें कुछ जानकारी चाहिए तो  मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है। पटना पुलिस की एसआईटी  को अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

Bollywood Tadka

वहींं इन सब चीजों को देखर ऐसा माना जा रहा है क ये सब कुछ मुंबई पुलिस के इशारे पर ही हो रहा है। मुंबई पुलिस नहीं चाहती की ये सारे कागजात पटना पुलिस के हाथ लगे और जांच आगे बढ़े।

Bollywood Tadka

खबरें हैं कि टना पुलिस ने मुंबई के डीसीपी को जांच में सहयोग करने को लेकर एक पत्र लिखा है। पत्र में कई चीजों पर  जांच करने और उसमें जानकारी उपलब्ध कराने की बात का जिक्र है। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट की मांग भी पटना पुलिस ने की है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीवनगर के थाने ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रेहा पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और सुसाइड के लिए उकासने का आरोप लगाया है।

: Smita Sharma

Cooper hospitalSushant singh rajputpost mortemdetailsBihar policeBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...