main page

पत्नी शालिनी की अपील पर हनी सिंह को एक और नोटिस, UAE में संपत्ति ट्रांसफर और बेचने पर लगी रोक

Updated 16 September, 2021 10:08:47 AM

मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह बीते दिनों पत्नी शालिनी तलवार के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने सिंगर के खिलाफ याचिका दायर कर उनसे हर्जाना मांगा था। वहीं अब शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ एक और याचिका दाखिल की है। शालिनी ने कोर्ट से कहा कि हनी सिंह अपनी UAE स्थित प्रॉपर्टी किसी और को ट्रांसफर न कर सकें। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सिंगर को नोटिस जारी किया है। बता दें, यो यो हनी सिंह की दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के अलावा UAE में भी कई संपत्तियां हैं। घरे

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह बीते दिनों पत्नी शालिनी तलवार के घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद काफी सुर्खियों में रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने सिंगर के खिलाफ याचिका दायर कर उनसे हर्जाना मांगा था। वहीं अब शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ एक और याचिका दाखिल की है। शालिनी ने कोर्ट से कहा कि हनी सिंह अपनी UAE स्थित प्रॉपर्टी किसी और को ट्रांसफर न कर सकें। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सिंगर को नोटिस जारी किया है।

 

बता दें, यो यो हनी सिंह की दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के अलावा UAE में भी कई संपत्तियां हैं। घरेलू हिंसा के मामले में उनकी अगली सुनवाई 28 सितंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में होनी है। 

 

प्रॉपर्टी ट्रांसफर के केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह से कहा है कि सिंगर और उनकी पत्नी के नाम पर जो भी प्रॉपर्टी है, उसे थर्ड पार्टी को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। हनी सिंह को पत्नी के गहने और दूसरी चीजें बेचने का कोई अधिकार नहीं है।

 


घरेलू हिंसा के केस के बाद शालिनी ने अदालत से कहा था कि वे हनी सिंह के साथ नहीं रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हनी सिंह उन्हें 10 करोड़ रुपए मुआवजा दें, क्योंकि वे अपनी मां पर आश्रित नहीं रहना चाहती हैं।


इसे लेकर भी कोर्ट ने कहा कि उन्हें हनी सिंह की तरफ से एक किराए का मकान दिलाया जाए और इसका किराया 5 लाख रुपए होगा।  

 

वर्कफ्रंट पर, हाल ही में यो यो हनी सिंह का सॉन्ग कांटा लगा रिलीज हुआ है, जिसमें सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ के भी नजर आए हैं। गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर इसे गाने को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  

  

Content Writer: suman prajapati

CourtnoticeHoney SinghpropertywifeShalini TalwarappealBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...