बी-टाउन से आए दिन ए बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कई स्टार्स कोरोना काल में अपने फैमिली के सदस्यों को खो चुके हैं। कई स्टार्स के परिवार के सदस्य कोरोना से जंग हारे तो कई गंभीर बीमारियों के आगे हार गए। हिना खान, गौहर खान के बाद अब एक्ट्रेस और बिग बाॅस फेम संभावना पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया। संभावना के पिता पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद 8 अप्रैल को उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन
09 May, 2021 07:17 AMमुंबई: बी-टाउन से आए दिन ए बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कई स्टार्स कोरोना काल में अपने फैमिली के सदस्यों को खो चुके हैं। कई स्टार्स के परिवार के सदस्य कोरोना से जंग हारे तो कई गंभीर बीमारियों के आगे हार गए। हिना खान, गौहर खान के बाद अब एक्ट्रेस और बिग बाॅस फेम संभावना पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया। संभावना के पिता पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे।

इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके बाद 8 अप्रैल को उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस बात की जानकारी संभावना सेठ के इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से दी गई है।
उनके पति अविनाश ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा-'आज शाम 5.37 बजे संभावना ने कोविड 19 के बाद दिल का दौरा पड़ने से अपने पिता को खो दिया। कृपया उनको अपनी प्रार्थनाओं में जगह देना।'

बता दें कि बीते दिनों संभावना सेठ ने अपने पिता के लिए अस्पताल में बेड की गुहार लगाई थी। संभावना ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद कर सकता है। यह मेरे घर के नजदीक है। मेरे पिता कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें बेड की जरूरत है। वो इस समय मेरे भाई के साथ अस्पताल के बाहर बेड के लिए इंतजार कर रहे हैं।