main page

कैटी पेरी और कैमिला की फैंस से अपील-'भारत में लोग अपने करीबियों को अस्पताल के बाहर मरते देख रहे हैं, प्लीज मदद करें, आपकी एक मदद अंतर ला सकती है'

Updated 03 May, 2021 09:08:43 AM

कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में अपने पैर पसार रही है। हर दिन लाखों लोग वायरस से संक्रमित और हजारों अपनी जान खो रहे हैं। देश में अस्पतालों में बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी आ गई है। हालांकि इस संकट की इस घड़ी में सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार लोगों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। अब इसी कड़ी में हॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कैमिला कैबेलो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों से भारत की मदद करने की गुजारिश

लंदन: कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में अपने पैर पसार रही है। हर दिन लाखों लोग वायरस से संक्रमित और हजारों अपनी जान खो रहे हैं। देश में अस्पतालों में बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी आ गई है। हालांकि इस संकट की इस घड़ी में सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार लोगों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। अब इसी कड़ी में हॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कैमिला कैबेलो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों से भारत की मदद करने की गुजारिश की। 

Bollywood Tadka

 कैटी पेरी

संक्रमण से लड़ाई में भारत की मदद करने के लिए कैटी पेरी ने अपने फैंस ने योगदान देने की अपील की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुे लिखा-'आपने भारत में मची तबाही के बारे में सुना होगा। हर दिन कोविड के मामलों की संख्या एक नया विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। एनपीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 386,453 केसों के साथ भारत पीक पर आ गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

 

अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है क्योंकि वे ऑक्सीजन सहित महत्वपूर्ण आपूर्ति और उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं। जिससे लोगों को अपने प्रियजनों को अस्पताल के दरवाजे के बाहर स्ट्रेचर पर मरते देखना पड़ रहा है।' उन्होंने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट को टैग करते हुए लिखा -'मेरे दोस्त भारत में अस्पतालों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। अगर आप मदद करना चाहें तो मदद करने पर विचार करें। लिंक मेरे बायो में है।'

Bollywood Tadka

कैमिला कैबेलो

सिंगर कैमिला कैबेलो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते भारत की स्थिति पर दुख जताया। कैमिला ने कैप्शन में कुछ लोगों को टैग करते हुए लिखा-'भारत को कोरोना संक्रमण की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते भारत को बचाने में मदद करने के लिए संसाधनों और सहायता की बेहद जरूरत है।  उन्होंने आगे लिखा-अगर आप कर सकते हैं तो कृपया जय शेट्टी और राधिदेव से संपर्क करें जो गिव इंडिया के लिए एक मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश में जुटे हैं। आपकी एक मदद अंतर ला सकती है। इसके लिए अपनी पूरी कोशिश करें। दान करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by camila (@camila_cabello)

Content Writer: Smita Sharma

covid19hollywood singerkaty perrycamila cabellosupport indiaHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...