main page

Lockdown: रमजान में उड़ी सलमान खान के आने और खाना बांटने की अफवाह, भिवंडी में सड़क पर उतरे हजारों लोग

Updated 22 May, 2020 09:21:35 AM

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि स्टार्स और सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस के साथ अफवाहें भी खूब फैल रही हैं जिसका एक नजारा बुधवार शाम मुंबई के भिवंडी में देखने को मिला। किसी ने सोशल मीडिया पर वह अफवाह फैला दी कि सलमान खान यहां गरीबो के बीच भोजन बांटने वाले हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि स्टार्स और सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस के साथ अफवाहें भी खूब फैल रही हैं जिसका एक नजारा बुधवार शाम मुंबई के भिवंडी में देखने को मिला। किसी ने सोशल मीडिया पर वह अफवाह फैला दी कि सलमान खान यहां गरीबो के बीच भोजन बांटने वाले हैं।

Bollywood Tadka

इसके बाद तो कुछ ही समय में भिवंडी की सड़कों पर लोग इकट्ठा हो गए। इस इलाके में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक रहते हैं और इस समय रमजान महीने के दौरान उनके रोजे चल रहे हैं। पुलिस ने बताया बुधवार शाम अचानक एक अफवाह उड़ी कि सलमान लोगों में राहत सामग्री बांटने यहां आ रहे हैं। यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और उनके काफी संख्या में लोग घरों से बाहर आ गए। 

 

सुरक्षाकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत

इस घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को यह समझाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इलाके में किसी भी सेलिब्रिटी की कोई यात्रा निर्धारित नहीं है और लॉकडाउन के मद्देनजर वे तुरंत घर लौट जाएं। अंत में निराश भीड़ वहां से चले गए। वहीं अब पुलिस उन अफवाहों को फैलाने वाले शरारती लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने पहले से ही दबाव में चल रहे सुरक्षा बलों पर और दबाव डाला।

Bollywood Tadka

लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं मदद 


सलमान खान लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कई दिहाड़ी मजदूरों के बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को राशन भी भिजवाया। बता दें कि सलमान लाॅकडाउन के समय ही पनवेल से सटे इलाके में अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। बीते दिन ही वह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे अपने माता पिता से मिलने पहुंचे। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियां ले लीं थी और रात होने से पहले वापसी कर ली।
 

: Smita Sharma

salman khandistributerelief materials promptscrowd gatheredbhiwandirumourramzaanlockdownBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...