main page

आर्यन खान की बेल पर सोनू सूद का ट्वीट-'समय जब न्याय करता है तब गवाहों की जरूरत नहीं होती'

Updated 29 October, 2021 11:01:07 AM

क्रूज ड्रग्स केस के चलते बीते दिनों से  आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। 23 साल के आर्यन को एनसीबी अधिकारियों ने एक क्रूज शिप पार्टी पर छापे के बाद 3 अक्टूबर,2021 को न्यायिक हिरासत में लिया था। इसके बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। आर्यन के साथ इस मामले में आरोपी रहे मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है।

मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस के चलते बीते दिनों से  आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। 23 साल के आर्यन को एनसीबी अधिकारियों ने एक क्रूज शिप पार्टी पर छापे के बाद 3 अक्टूबर,2021 को न्यायिक हिरासत में लिया था। इसके बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। आर्यन के साथ इस मामले में आरोपी रहे मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है।

Bollywood Tadka

आर्यन को जमानत मिलने की खबर आते ही पूरे खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।  बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट और खुशी में सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सोनू निगम, आर माधवन, स्वरा ‌भास्कर ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। लेकिन बॉलीवुड से प्रतिक्रिया देने वालों में सबसे पहले सोनू सूद  का नाम है। सोनू सूद ने आर्यन की जमानत को  न्याय बताया है। 

Bollywood Tadka

सोनू ने अपनी पोस्ट में लिखा-'समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरूरत नहीं होती।'  सोनू ने इस ट्वीट में आर्यन का जिक्र नहीं किया है लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में आर्यन की रिहाई पर अपना रिएक्शन दे दिया। 

Bollywood Tadka

बता दें कि जब से आर्यन जेल गए हैं तब से कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में कुछ ना कुछ लिख रहे थे। 27 अक्टूबर को जब आर्यन की जमानत की सुनवाई टाल दी गई थी तो ऋतिक रोशन इस बात से बेहद मायूस हुए थे और उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात से बेहद दुःख है कि आर्यन को अब तक जमानत नहीं मिली है। 
 

Content Writer: Smita Sharma

cruise drugs casesonu soodshahrukh khansonaryan khanbailBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...