पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है। 15 साल बाद इस केस में दलेर मेहंदी के खिलाफ पंजाब की पटियाला कोर्ट ने फैसला सुनाया। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया था। सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें हिरासत
16 Mar, 2018 05:25 PMमुंबई: पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है। 15 साल बाद इस केस में दलेर मेहंदी के खिलाफ पंजाब की पटियाला कोर्ट ने फैसला सुनाया।
उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया था। सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। लेकिन 3 साल से कम सजा होने के कारण तभी जमानत भी मिल गई।
बता दें, 19 सितंबर, 2003 को दलेर मेहंदी के बड़े भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पूछताछ में दलेर मेहंदी का नाम भी सामने आया था। 2003 में ही उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दलेर मेहंदी ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। वैसे तो दलेर का मूल नाम दलेर सिंह है, मगर वह अपने दलेर मेहंदी के नाम से ही ज्यादा जाना जाते हैं।
अगर उनके नाम की कहानी की बात करें, तो बताया जाता है कि दलेर नाम उनके पापा ने उस समय के खूंखार डाकू दलेर सिंह से प्रेरित होकर रखा था। फिर उसी दौर के एक मशहूर सिंगर थे परवेज मेहंदी। उनसे प्रेरित होकर दलेर के मम्मी-पापा ने उनका नाम दलेर सिंह की बजाय दलेर मेहंदी कर दिया।
11 साल की उम्र में दलेर ने गोरखपुर के उस्ताद राहत अली खान साहिब से संगीत सीखने के लिए अपना घर भी छोड़ दिया था।वह एक साल तक राहत साहब के साथ रहे। 13 साल की उम्र में पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी।
ये परफॉर्मेंस सिर्फ सौ-पांच सौ लोगों के सामने नहीं, बल्कि पूरे 20,000 लोगों के सामने थी। इसके बाद तो जैसे उनके करियर का बल्ले-बल्ले दौर ही शुरू हो गया। अपने म्जूयिक के लिए तो उन्हें पहचान मिली ही, दलेर की वजह से ही पंजाब का भांगड़ा भी दुनियाभर में पॉपुलर हो गया।
फिर 1995 में ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनका पहला ही गाना 'बोलो तारा रा रा' रातोंरात लोगों के बीच ऐसा पॉपुलर हुआ कि रिलीज के तुरंत बाद ही इस गाने की 20 मिलियन कॉपियां बिक गईं। 1995 में अपना पहला गाना गाने के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बाहुबली-2 में जियो रे बाहुबली गाना गाया था।